बलूचिस्तान के अरबों के मिनरल्स और पाक‍िस्‍तानी आर्मी को धूल चटाते विद्रोही, फेल होगा ट्रंप का मुनीर पर दांव?

Updated on 10-02-2026 12:13 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद बीते हफ्ते बड़े आत्मघाती धमाके से दहल गई। इस्लामाबाद की शिया मस्जिद पर हमले में 36 लोगों की जान गई है। इस घटना ने पाकिस्तान की सरकार और आर्मी की कमजोरी को उजागर किया कि वह राजधानी में सुरक्षा की गारंटी नहीं दे पा रही है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी संदेश छुपा है कि उनका पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर के साथ सुरक्षा, मिनरल और स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर लगाया जा रहे दांव की जमीन मजबूत नहीं है। ये दिखाता है कि 'फेवरेट फील्ड मार्शल' असीम मुनीप पर लगाई बाजी में ट्रंप की हार की संभावना बहुत ज्यादा है।

पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर ने बीते साल वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान इनकी ओर से ट्रंप को डील ऑफर की गई। मुनीर एक बक्से में मिनरल्स लेकर पहुंचे थे और अमेरिका को अपने देश के खनिज भंडार के खनन का ऑफर दिया। ट्रंप को यह ऑफर पसंद आया है लेकिन पाकिस्तान की जमीनी हकीकत एकदम अलग है। पाकिस्तान से खनिज निकालने की ट्रंप और मुनीर की राह कठिन है।

बलूचिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति

पाकिस्तान के पास खनिज का भंडार है बलूचिस्तान प्रांत में है। इस प्रांत में कई गुट पाकिस्तानी आर्मी और सरकार के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह छेड़े हुए हैं। ट्रंप ने अपनी विदेश नीति में रिसोर्स को प्राथमिकता दी है लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति वॉशिंगटन के लिए चीजों को बेहद मुश्किल बना दे रही है।बलूचिस्तान प्रांत के खनिज संपन्न क्षेत्र (मिनरल बेल्ट में) विद्रोही लड़ाके अमेरिका में बनी राइफलों, नाइट-विजन इक्विपमेंट और काबुल से अमेरिका की वापसी के बाद हासिल हुए आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। बलूचिस्तान के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जिनमें बीएलए और टीटीपी जैसे गुटों ने सरकारी दफ्तरों पर कब्जा कर रखा है।

मुनीर-ट्रंप की 3 बड़ी चुनौतियां

टीओआई की रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान की मिनरल डिप्लोमेसी तीन मोर्चों पर बिगड़ते सिक्योरिटी माहौल से टकरा रही है। इसमें पहला कारण कमजोर सुरक्षा व्यवस्था है। राजधानी इस्लामाबाद में तीन महीने के अंदर दूसरे सुसाइड अटैक ने शहरों में हिंसा लौटने का डर पैदा किया है। इसने अमेरिका को भी चिंतित किया है।
पाकिस्तान के सामने दूसरे चुनौती बलूचिस्तान में बगावत है, जहां सबसे कीमती मिनरल के भंडार हैं। इस प्रांत पर कंट्रोल पाकिस्तान के लिए चुनौती बन गया है। तीसरा मुद्दा विद्रोहियों को अफगानिस्तान से मिले अमेरिकी हथियार हैं। ये तीन चुनौती ट्रंप और मुनीर के पाकिस्तान से खनिज निकालने के प्रोजेक्ट को कमजोर करती हैं।

डरी हुई हैं विदेशी कंपनियां

बलूचिस्तान में खनन के लिए विदेशी कंपनियां सहज नहीं है। रिक गोल्ड की लीडरशिप का कहना है कि सिक्योरिटी का माहौल बिगड़ने की वजह से वह बलूचिस्तान में अपनी फ्लैगशिप रेको डिक माइन पर कड़ी नजर रख रही है। कंपनी ने कहा कि उसके प्रोजेक्ट के सिक्योरिटी अरेंजमेंट, कंस्ट्रक्शन टाइमलाइन और ओवरऑल कैपिटल बजट शामिल हैं।

पाकिस्तानी अधिकारी पब्लिकली भरोसा दिखा रहे हैं। पाक आर्मी ने कहा है कि इस्लामाबाद माइनिंग एरिया को सुरक्षित करेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर को वर्ल्ड क्लास" बनाएगा। सुरक्षा के मुद्दे को हम सुलझा लेंगे क्योंकि हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। पाकिस्तान आर्मी के दावों के उलट बीएलए कई इलाकों में हथियारों के बल पर कंट्रोल बनाए हुए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.