दक्षिण अफ्रीका की अदालत ने कहा सिगरेट पर प्रतिबंध असंवैधानिक

Updated on 23-12-2020 08:46 PM
नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि देश में लॉकडाउन के दौरान सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने का कदम गैर जरूरी था और दक्षिण अफ्रीका के संविधान के अनुरूप नहीं था। 
ब्रिटिश अमेरिकन टबैको साउथ अफ्रीका (बीएटीएसए) और अन्य ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में मई में डिपार्टमेंट ऑफ को.ऑपरेटिव गवर्नेंस एंड ट्रेडिशनल अफेयर्स (कोगटा) राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और नेशनल कोरोनावायरस कमांड काउंसिल के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराया था। 
मामले की सुनवाई कर रहे वेस्टर्न केप हाई कोर्ट के तीन जजों ने कहा कि कोगटा मंत्री कोसाजाना लामिनी जुमा ने जिस नियमन-45 को आधार बनाकर प्रतिबंध लगाया था, उसे संविधान के अनुरूप नहीं माना जा सकता है। जजों ने कहा कि संबंधित पक्ष यह नहीं स्पष्ट कर पाया कि नियमन-45 अनिवार्य था और न ही यह साबित कर पाया कि इससे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून के लक्ष्य को हासिल करने में कैसे मदद मिलती है। 
इस कारण से जजों ने फैसला सुनाया कि यह नियमन अधिकार से बाहर था, जिसका अर्थ है कि सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया। अदालत में सरकार ने पक्ष रखते हुए कहा कि इस प्रतिबंध का लक्ष्य यह था कि इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में धूम्रपान करने वालों की संख्या कम रखी जा सके। सरकार ने कहा कि अगर लोग धूम्रपान नहीं करते तो उनमें कोविड.19 के कारण गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा कम रहता। लेकिन बीएटीएसए ने कहा कि सरकार कानून या विज्ञान के आधार पर इस प्रतिबंध को न्यायसंगत नहीं ठहरा पाई। 
जजों ने बीएटीएसए के तर्क से सहमति जताई लेकिन साथ ही कहा कि सरकार एक नए वायरस की चुनौती का सामना कर रही थी, जिसके प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत थी। इस कारण से कोर्ट ने फैसला सुनाया कि सभी पक्षों को अपने नुकसान की भरपाई स्वयं करनी होगी,क्योंकि अब प्रतिबंध हटाया जा चुका है और सरकार एक ऐसी स्थिति का सामना कर रही थी, जो बिलकुल नई थी। 
फैसले में कहा गया उस समय कोविड.19 महामारी के बारे में बहुत कम जानकारी थी और सरकार के समक्ष संवैधानिक एवं नैतिक दायित्व था कि तत्काल कदम उठाए। ऐसे में अब किसी भी परिस्थिति में सरकार से किसी कदम के लिए हर्जाना वसूलना न्यायपूर्ण नहीं होगा।
एक बयान में बीएटीएसए ने कहा कि उसका यह मानना कि तंबाकू की बिक्री को प्रतिबंधित करना अन्यायपूर्ण एवं असंवैधानिक था, यह बात हाई कोर्ट के फैसले से सही साबित हुई है। बयान में कहा गया, तंबाकू एवं वैपर प्रोडक्ट्स की बिक्री पर पांच महीने का प्रतिबंध गलत व गैरकानूनी था और इससे देश में सिगरेट एवं वैपर प्रोडक्ट्स के अवैध कारोबार को बढ़ावा मिला।
इसने जोर देकर कहा कि दक्षिण अफ्रीका सरकार तत्काल अवैध कारोबार को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रोटोकॉल को लागू करे, जिससे सिगरेट के अवैध कारोबार को खत्म करने में मदद मिलेगी। संगठन ने कहा तंबाकू एवं वैपर प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध के दौरान बढ़े अवैध कारोबार के कारण सरकार को टैक्स में हुए नुकसान की भरपाई का यह एकमात्र तरीका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.