बेंगलुरु में शख्स ने वॉशरूम में महिला का वीडियो बनाया:इंफोसिस कंपनी की घटना

Updated on 03-07-2025 12:28 PM

कर्नाटक के बेंगलुरु में इंफोसिस कंपनी के कर्मचारी को महिला सहकर्मी का ऑफिस के वॉशरूम में चोरी-चुपके वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान स्वप्निल नागेश माली के रूप में हुई है। वह 28 साल का है और आंध्र प्रदेश का रहने वाला है।

इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस के मुताबिक, उसने पास के टॉयलेट में कमोड पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया था। रिकॉर्डिंग के दौरान वीडियो की परछाई सामने के दरवाजे पर दिखाई दी, जिससे महिला को शक हुआ।

टेक्निकल एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहा था आरोपी

साउथ ईस्ट डिवीजन की डीसीपी सारा फातिमा ने बताया कि आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हमने कल मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वह एक टेक्निकल एनालिस्ट के रूप में काम कर रहा था।'

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के HR विभाग ने दखल देकर आरोपी के मोबाइल से वीडियो बरामद किया। आरोपी के फोन में 30 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो पाए गए। इसके बावजूद, कंपनी मैनेजमेंट ने आरोपी से सिर्फ माफीनामा लिखवाया। उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

जब पीड़ित महिला के पति को इस घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने इन्फोसिस पर नाराजगी जताई। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी प्राइवेट कंपनी में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 28 July 2026
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के स्टेनलेस स्टील डिवीजन ने अपने अधिकृत पाइप एसोसिएट श्री साई स्टील (तापी) एवं उनके स्टॉकिस्ट व डिस्ट्रीब्यूटर आशापुरी स्टील (पुणे) के सहयोग से पुणे में "स्टेनलेस स्टील…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
Advt.