बांग्लादेश- कोर्ट ने साथी की हत्या के दोषी 20 छात्रों को सुनाई मौत की सजा

Updated on 09-12-2021 07:58 PM

ढाका बांग्लादेश में लगभग दो साल पहले सरकार की आलोचना करने वाली फेसबुक पोस्ट को लेकर छात्रावास में एक छात्र को पीट-पीटकर मार डालने के मामले में यहां की एक कोर्ट ने बुधवार को 20 छात्रों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा का ऐलान किया है। छात्र बांग्लादेश अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बीयूईटी) में पढ़ाई कर रहे थे। ढाका के त्वरित सुनवाई अधिकरण-1 के न्यायाधीश अबू जफर मोहम्मद कमरुज्जमां ने छात्र की हत्या के 20 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जबकि पांच अन्य छात्रों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

फैसले में कहा गया है कि मामले की क्रूरता ने अदालत को भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए दोषियों को मृत्युदंड देने के लिए मजबूर किया। अदालत ने कुल 25 आरोपियों में से किसी को भी निर्दोष नहीं पाया। हालांकि, इनमें से तीन पर उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया गया क्योंकि वे 21 वर्षीय अबरार फहाद की हत्या के बाद छह अक्टूबर, 2019 से फरार थे।

सभी दोषी छात्र सत्तारूढ़ अवामी लीग के छात्र मोर्चा बांग्लादेश छात्र लीग (बीसीएल) से जुड़े थे। हालांकि, बीसीएल ने इन छात्रों को संगठन से निष्कासित कर दिया था जबकि बीयूईटी अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद इन्हें बर्खास्त कर दिया था। भारत के साथ साझा नदियों के जल बंटवारे के मुद्दे पर सत्तारूढ़ अवामी लीग की आलोचना करने के बाद फहाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.