बांग्लादेश के NSA खलिलुर रहमान आएंगे भारत, अजीत डोभाल से मुलाकात, अमेरिका पर शेख हसीना ने क्यों लिया U Turn?

Updated on 15-11-2025 04:24 PM
ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) खलीलुर रहमान 19 नवंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनका नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिमी और भारतीय मीडिया को दिए कई इंटरव्यू में अमेरिका पर बोलने से परहेज किया है। पिछले हफ्ते शेख हसीना ने कई इंटरव्यू दिए हैं, जिसमें उन्होंने पिछले साल अगस्त में अपनी सरकार के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराने से परहेज किया है। इसीलिए सवाल ये है कि क्या शेख हसीना अमेरिका को लेकर यूटर्न ले रही हैं?

रिपोर्ट के मुताबिक, खलीलुर रहमान, कथित तौर पर एनएसए अजीत डोभाल के निमंत्रण पर 19 और 20 नवंबर को होने वाले कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की सातवीं बैठक में भाग लेने के लिए भारतीय राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। उनके अजीत डोभाल से मिलने की उम्मीद है। आखिरी बार बांग्लादेश के NSA के अजीत डोभाल की मुलाकात 4 अप्रैल को चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान बैंकॉक में हुई थी। खलीलुर रहमान के साथ एक अन्य बांग्लादेशी अधिकारी भी होंगे, जिनकी पहचान अभी तक ज्ञात नहीं है।
बांग्लादेश के NSA का भारत दौरा
नॉर्थ ईस्ट आई की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के एनएसए के दिल्ली दौरे के दौरान उनकी भारत के साथ कई मुद्दों पर बात हो सकती है। इसके अलावा भारतीय अधिकारी उनसे पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों कि लगातार हो रही ढाका यात्रा को लेकर भारत की सुरक्षा चिंताओं से अवगत करवा सकते हैं। इसी महीने पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने ढाका की यात्रा की है। एनएसए का पदभार ग्रहण करने के बाद से, खलीलुर रहमान कम से कम दो बार दोहा, कतर की यात्रा कर चुके हैं, इसके अलावा अमेरिका भी गए हैं जहां उन्होंने प्रमुख विदेश विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की थी।बांग्लादेशी NSA की दिल्ली यात्रा ऐसे समय हो रही है जब 2026 में होने वाले चुनाव पर फिर आशंकाएं पैदा हो गई हैं। मोहम्मद यूनुस ने चुनाव को टालने के लिए बहानेबाजी शुरू कर दी है। मोहम्मद यूनुस ने फरवरी 2026 में चुनाव कराने का वादा किया था, लेकिन आधा नवंबर महीना गुजर जाने के बाद भी बांग्लादेशी चुनाव आयोग ने चुनाव करवाने को लेकर कोई भी तैयारी नहीं की है। बेगम खालिदा जिया की BNP पार्टी पहले ही चुनाव नहीं करवाने पर आंदोलन की चेतावनी दे चुकी है। बीएनपी जल्द से जल्द चुनाव चाहती है, लेकिन मोहम्मद यूनुस चुनाव के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं।
अमेरिका से रिश्ते सुधारने की कोशिश में शेख हसीना?
शेख हसीना ने हालिया समय में जो भी इंटरव्यू दिया है, उसमें उन्होंने अमेरिका का नाम नहीं लिया है, उन्होंने अमेरकी 'डीप स्टेट' पर निशाना साधने से परहेज किया है। जिसको लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एक संकेत है कि शेख हसीना, वॉशिंगटन के साथ नए समीकरण बनाने की कोशिश कर रही हैं। शेख हसीना एक बार फिर से ढाका वापसी के लिए रास्ता तैयार करने की कोशिश कर रही हैं। जबकि मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना की अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन पार्टी के नेता अब नये सिरे से लामबंद होने लगे हैं। इसीलिए ऐसे माहौल में खालिलुर रहमान की दिल्ली यात्रा सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि क्षेत्रीय शक्ति-समीकरणों, आंतरिक सत्ता संघर्षों और बांग्लादेश में होने वाले संभावित परिवर्तन के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.