गांधी फैमिली से मिलीं बांग्लादेशी PM शेख हसीना:सोनिया गांधी ने गले लगाकर किया स्वागत

Updated on 12-06-2024 12:44 PM

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शेख हसीना और सोनिया गांधी ने एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ गले मिलीं। शेख हसीना ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी गले लगाया और उनसे बातचीत की।

इससे पहले शेख हसीना ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। वे शनिवार को भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से भी मिली थीं। बांग्लादेशी PM अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने भारत आई थीं।

इंदिरा गांधी के दोस्त थे मुजीबुर्रहमान
गांधी परिवार और शेख हसीना के परिवार का रिश्ता करीब 5 दशक से अधिक पुराना है। शेख हसीना के पिता मुजीबुर्रहमान का इंदिरा गांधी के साथ दोस्ताना रिश्ता था। शेख मुजीबुर्रहमान को बांग्लादेश का जनक कहा जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चले सशस्त्र संघर्ष की अगुवाई करते हुए बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी।

इस दौरान भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनकी खूब मदद की थी। साल 1971 में बांग्लादेश आजाद हो गया। बांग्लादेश की आजादी के 4 साल बाद शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या कर दी गई। इस दौरान शेख हसीना के परिवार को 18 लोग मार डाले गए। पूरा परिवार तबाह हो गया। मरने वालों में शेख हसीना का 10 साल का भाई भी था।

इंदिरा गांधी ने हसीना परिवार का मुश्किल में दिया साथ
जिस वक्त ये घटना हुई, उस वक्त शेख हसीना अपनी बहन और पति के साथ जर्मनी में थीं। उनकी जान पर भी खतरा बना हुआ था। ऐसे वक्त में इंदिरा गांधी ने शेख हसीना और उनकी बहन को राजनीतिक शरण दी। शेख हसीना दिल्ली के पंडारा रोड में 6 सालों तक दुनिया से छुपी रहीं। 1981 में शेख हसीना ने भारत छोड़कर वापिस बांग्लादेश चली गईं।

भारत को सच्चा दोस्त मानती हैं शेख हसीना
साल 2022 में चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली आईं शेख हसीना ने भारत को एक ‘सच्चा दोस्त’ बताया था। शेख हसीना ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि इस हादसे से बस 15 दिन पहले ही उन्होंने बांग्लादेश छोड़ा था। वह अपनी अपने न्यूक्लियर साइंटिस्ट पति के पास जर्मनी गई थी। उन्हें वहां अपनी PhD रिसर्च पूरी करनी थी।

शेख हसीना ने कहा कि जिस दिन ये हादसा हुआ उनके पिता, मां, तीन भाई, दो नई नवेली भाभियां, चाचा और अन्य रिश्तेदार जो भी उन्हें सिर्फ 15 दिन पहले एयरपोर्ट पर छोड़ने गए थे, वे सब मारे गए। शेख हसीना ने कहा कि ऐसे बुरे वक्त में इंदिरा गांधी ने उनकी बहुत मदद की थी। उन्होंने मेरे पति को नौकरी दिलाई। हमें रहने के लिए सुरक्षित घर दिलाया। मैं ये अहसान हमेशा याद रखूंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.