iPhone 17 से असली कमाई तो बैंक करेंगे... 450 करोड़ रुपये आएंगे खजाने में, सीए से समझाया EMI का पूरा गणित

Updated on 22-09-2025 03:54 PM
नई दिल्ली: एप्पल कंपनी का आईफोन 17 बिक्री के लिए मार्केट में आ चुका है। इसे लेकर लोगों में काफी दीवानगी देखी जा रही है। लगभग हर शख्स इस फोन को खरीदने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है। अन्य गैजेट्स की तरह इसे भी ईएमआई पर आसानी से खरीदा जा सकता है। इस फोन को बेचकर न केवल एप्पल कंपनी, बल्कि बैंक भी खूब कमाई करेंगे। बैंक इस फोन को सीधे नहीं बेचेंगे, बल्कि उनकी कमाई ईएमआई से मिलने वाले ब्याज से होगी। इसे लेकर एक सीए ने पूरा गणित समझाया है
चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) नितिन कौशिक का कहना है कि आईफोन तो एप्पल बेच रहा है, लेकिन असली कमाई तो भारतीय बैंक कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में अपनी बात पूरी कैलकुलेशन के जरिए समझाई है। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि भारत में लोग महंगे स्मार्टफोन क्यों खरीदते हैं। उन्होंने लिखा है कि भारत में आईफोन 17 एप्पल के लिए सोने की खान नहीं है... यह बैंक हैं। इसका मतलब है कि एप्पल से ज्यादा फायदा तो बैंकों को हो रहा है। उन्होंने इसे कड़वा सच बताया है।

कैसे अमीर हो रहे बैंक?

नितिन कौशिक के अनुसार, आईफोन 17 (256GB) की कीमत 82,900 रुपये है। भारत में लगभग 10 लाख लोग इसे खरीद सकते हैं। इनमें से लगभग 70% यानी 7 लाख ग्राहक इस फोन को ईएमआई पर खरीदेंगे।

कौशिक ने हिसाब लगाया कि अगर कोई 12 महीने की ईएमआई पर 14% ब्याज देता है, तो उसे हर महीने 7443 रुपये देने होंगे। इस तरह वह 6420 रुपये ब्याज के रूप में ज्यादा देगा। ऐसे 7 लाख ग्राहकों से भारतीय बैंकों को सिर्फ ब्याज से करीब 450 करोड़ की कमाई होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.