बराक-8 बनेगा भारत के एयर डिफेंस का नया स्तंभ, S-400 के साथ स्ट्रैटजिक प्लान पर बड़ा खुलासा, इजरायली 'लक्ष्मण रेखा' से होगी रक्षा

Updated on 12-09-2025 02:23 PM
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारत ने हाल ही में एक मल्टी लेयर्ड डिफेंस सिस्टम बनाने की अपनी रणनीतिक योजना पेश की है। इस प्लान के तहत भारत के एयर डिफेंस शील्ड में इजरायली बराक-8 डिफेंस सिस्टम को शामिल किया गया है। बराक-8 को LR-SAM (Long Range Surface-to-Air Missile) और MR-SAM (Medium Range Surface-to-Air Missile) नामों से भी जाना जाता है। बराक-8 को विमान, हेलीकॉप्टर, एंटी-शिप मिसाइल और यूएवी के साथ-साथ बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू जेट सहित किसी भी प्रकार के हवाई खतरे से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है। इस सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) ने भारत के साथ मिलकर डेवलप किया है।

आपको बता दें कि साल 2017 और 2023 के बीच, यह सिस्टम इजरायली डिफेंस इंडस्ट्री के अब तक के सबसे बड़े सौदे का स्रोत रही। अप्रैल 2017 में भारत ने करीब 1.6 अरब डॉलर में बराक 8 सिस्टम को खरीदा था और लगभग एक महीने बाद 630 मिलियन डॉलर में बराक 8 मिसाइलों के नौसैनिक वैरिएंट को भी भारत ने खरीदा था। भारतीय युद्धपोत और एयरक्राफ्ट कैरियर पर बराक-8 एयर डिफेंस सिस्टम को तैयात किया गया है। इसके अलावा IAI ने साल 2023 में जर्मनी को करीब 3.5 अरब डॉलर में एरो-3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की बिक्री की थी।
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम का नया स्तंभ बराक-8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रमुख शहरों और महत्वपूर्ण औद्योगिक ठिकानों में एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की घोषणा लाल किले से की थी। ऐसे में बराक-8 भले ही इजरायल के साथ मिलकर बनाया गया हो, लेकिन इसे अब स्थानीय उत्पादन और तकनीकी ट्रांसफर के साथ भारत की रक्षा परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है। मोदी ने लक्ष्य रखा है कि 2035 तक देश की सभी सामरिक और संवेदनशील सुविधाओं को "फुल सिक्योरिटी कवरेज" प्रदान किया जाएगा। इसका मतलब यह होगा कि न्यूक्लियर इंस्टॉलेशंस, बड़े एयरबेस, मेट्रोपॉलिटन शहरों और सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से एयर डिफेंस शील्ड के तहत लाया जाएगा। बराक-8 इस मामले में एक शानदार विकल्प बनता है, क्योंकि ये पहले ही अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर चुका है और इसे इजरायल के साथ साथ भारत में भी कुछ जगहों पर तैनात किया गया है। मई में पाकिस्तान ने जब भारत पर फतह मिसाइल दागी थी, उसे हरियाणा में सिरसा के ऊपर बराक डिफेंस सिस्टम ने ही मारा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसी रणनीति के तहत भारत की डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने प्रोजेक्ट 'कुशा' यानि Extended Range Air Defence System (ERADS) पर काम शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट का मकसद 150 से 400 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाले नए इंटरसेप्टर्स का स्वदेशी निर्माण करना है, ताकि भविष्य में इन्हें बराक-8 और रूसी S-400 सिस्टम दोनों के साथ इंटीग्रेट किया जा सके। इससे भारत को न सिर्फ आत्मनिर्भरता हासिल होगी, बल्कि लंबे समय तक रक्षा सौदों में विदेशी निर्भरता भी कम होगी। बराक-8 सिस्टम की तैनाती और DRDO के स्वदेशी इंटरसेप्टर्स के साथ साल 2030 के दशक तक भारत, दुनिया की सबसे सशक्त एयर डिफेंस शील्ड वाले देशों में शामिल हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.