भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन से बत्रा नाराज , हॉकी इंडिया से मांगा जवाब

Updated on 16-02-2022 07:55 PM

नई दिल्ली ।भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। बत्रा के अनुसार टोक्यों ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम के प्रदर्शन में निरंतरता का आभाव है जो चिन्ता की बात है। आईओए प्रमुख ने इस मामले में हॉकी इंडिया से भी जवाब मांगा है। आईओए प्रमुख ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को भेजे गये कड़े संदेश में कहा कि टीम का प्रबंधन सही नहीं हो रहा।

बत्रा ने कहा, ‘‘टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे मैं चिंतित हूं। टीम को पहले बांग्लादेश और अब दक्षिण अफ्रीका में उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन करते हुए नहीं देखा गया। इसके लिए केवल खिलाड़ियों को ही दोष देना ठीक नहीं है।  उन्होंने यह संदेश हाकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह और सीईओ इलेना नोर्मन को भी भेजा है। भारतीय टीम दिसंबर में एशियाई चैंपियनशिप में अपना खिताब नहीं बचा पायी। इसके अलावा पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में एफआईएच प्रो लीग में भी उसके अपने से कम रैकिंग वाली टीम फ्रांस से हार का सामना करना पड़ा।

बत्रा ने कहा, ‘‘मैं टीम के प्रदर्शन पर आपके विचार जानना चाहता हूं। जिस तरह से टीम प्रदर्शन कर रही है वह कतई स्वीकार्य नहीं है। कृपया देखें कि समस्या कहां है।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.