पहले टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मयंक का विकेट खोया

Updated on 25-11-2021 06:51 PM

कानपुर भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए थे। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने पहले पांच ओवरों में ही 15 रन बना लिए पर इसके बाद मयंक काइल जैसीसन की गेंद पर पेवेलियन लौट गये। मयंक ने 13 रन बनाये।

इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी अंजिक्य रहाणे कर रहे हैं। इस मैच में चोटिल लोकेश राहुल की जगह पर

श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। इस प्रकार इस मैच से अय्यर अपना टेस्ट पदार्पण करेंगे।

इस मैच में विराट के अलावा अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नहीं खेल रहे। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अवसर मिला है। इस मैच में रहाणे पर भी बेहतर बल्लेबाजी का दबाव रहेगा क्योंकि पिछले काफी समय से वह रन नहीं बना पाये हैं।

दोनों टीमों की अंतिम ग्यारह इस प्रकार हैं :

भारत की अंतिम ग्यारह: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव.

न्यूजीलैंड की अंतिम ग्यारह : टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउदी, अयाज पटेल, काइल जैमिसन, विलियम सोमरविले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.