बीसीबी को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले तेज गेंदबाज तस्कीन के फिट होने की उम्मीद

Updated on 08-02-2022 06:02 PM

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीसी) को उम्मीद है कि तस्कीन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की एकदिवसीय ओर टी20 सीरीज के पहले फिट हो जाएंगे। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पीठ में खिंचाव के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) सत्र से बाहर हो गये हैं।

बीसीसी के ऑपरेशन चेयरमैन जलाल यूनुस ने कहा कि फिजियो का कहना है कि यह तेज गेंदबाज अफगानिस्तान सीरीज से पहले अपनी चोट से उबर जाएगा। फ्रेंचाइजी उसे ढाका भेजने के लिए सहमत हो गई है। वह अब ठीक महसूस कर रहा है और संभवत: इस सप्ताह के अंत में गेंदबाजी कर सकेगा। मुझे लगता है कि वह एकदिवसीय सीरीज तक पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

 तस्कीन बीपीएल में सिलहट सनराइजर्स टीम की ओर से खेल रहे थे। उन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट लिए थे। उनकी जगह एकेएस स्वाधीन को टीम में शामिल किया गया है। तस्कीन ने तीन साल के ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के मैच 23, 25 और 28 फरवरी को चटोग्राम में खेले जाएंगे। इसके बाद 3 और 5 मार्च को ढाका में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.