घरेलू क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले, बीसीसीआई ने किया सैलरी में इजाफे का ऐलान

Updated on 21-09-2021 08:22 PM

मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने फिर एक बड़ा फैसला लेकर खिलाड़ियों का दिल जीत लिया है।दरअसल बीसीसीआई ने सोमवार को भारतीय घरेलू क्रिकेटरों की सैलरी में इजाफे का ऐलान किया।बीसीसीआई ने सीनियर घरेलू क्रिकेटरों की सैलरी प्रति मैच 60 हजार रुपये कर दी है।जो खिलाड़ी 40 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं, उन्हें हर मैच के 60 हजार रुपये मिलने वाले है। वहीं अंडर-23 और अंडर-19 खिलाड़ियों की भी सैलरी बढ़ाई गई है। अंडर -23 के खिलाड़ियों को हर मैच के 25 हजार रुपये और अंडर-19 क्रिकेटरों को प्रति मैच 20 हजार रुपये दिये जाएंगे।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर ये खुशखबरी घरेलू क्रिकेटरों को दी।यही नहीं जिन खिलाड़ियों ने साल 2019-20 घरेलू सीजन में हिस्सा लिया था उन्हें 50 फीसदी अतिरिक्त मैच फीस दी जाएगी।बीसीसीआई ने 2020-21 सीजन रद्द होने के चलते ये फैसला लिया।बता दें कोरोना की वजह से 2020-21 में रणजी ट्रॉफी समेत पूरा घरेलू सीजन ही रद्द हो गया था।

बता दें भारतीय घरेलू खिलाड़ियों को फिलहाल एक रणजी ट्रॉफी मैच, विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच के लिए 35 हजार रुपये मिलते हैं।वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई 17,500 रुपये प्रति मैच देती है।लेकिन अब बीसीसीआई ने मैच फीसदी 25 हजार रुपये तक बढ़ा दी है।जब सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभाला था,तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लाने की बात कही थी।

भारतीय घरेलू सीजन का आगाज 21 सितंबर से हो रहा है।इस सीजन में सीनियर वीमेंस वनडे लीग और महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी भी खेली जाएगी।पिछले साल रद्द हुई रणजी ट्रॉफी इस साल 16 नवंबर को शुरू होगी और 19 फरवरी, 2022 को फाइनल होगा।विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 23 फरवरी से 26 मार्च तक होगा।बीसीसीआई के इस सत्र में कुल 2127 घरेलू मुकाबले खेले जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.