बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को हरी झंडी दी, टी20 सीरीज बाद में खेली जाएगी

Updated on 04-12-2021 10:42 PM

मुम्बई भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच कैपटाउन में खेल सकते हैं। विराट इसी के साथ ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ एक विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे। कोहली 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय बनेंगे। सचिन ने सबसे अधिक 200 टेस्ट खेले हैं।

इसके अलावा राहुल द्रविड़ , वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, इशांत शर्मा, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग भी इस सूची में शामिल हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को हरी झंडी दे दी है। टीम को इस दौरे पर तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं। वहीं 4 मैचों की टी20 सीरीज बाद में खेली जाएगी क्योंकि कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोम के बढ़ते खतरे को देखते हुए टी20 सीरीज को फिलहाल टाल दिया गया है। इसका कारण यह है कि अभी बोर्ड कम खिलाड़ियों को दौरे पर भेजना चाहता है।

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एकदिवसीय और टेस्ट के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। तीसरा और अंतिम टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच केपटाउन में होना है। यह कोहली का 100वां टेस्ट हो सकता है। उन्होंने अब तक 97 टेस्ट खेले हैं। जिसमें 51 की औसत से 7700 से अधिक रन बनाए हैं। 27 शतक और 27 अर्धशतक लगाया है. तीसरे टेस्ट में उतरने के साथ ही वह पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के 99 टेस्ट के रिकार्ड को भी पीछे छोड़ देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.