भारतीय क्रिकेट टीम के डाइट प्लान में बीसीसीआई की कोई भूमिका नहीं : धूमल

Updated on 24-11-2021 09:08 PM

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा है कि भारतीय टीम के डाइट प्लान (आहार योजना) को तैयार करने में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं है और खिलाड़ियों को अपनी पसंद का खाना खाने की पूरी आजादी है। बीसीसीआई ने यह बात कानपुर टेस्ट के लिए टीम की नई आहार योजना पर उठे विवाद पर कही है।

इससे पहले कहा जा रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बोर्ड ने अपनी नई आहार योजना के तहत सूअर का मांस या बीफ न खाने की सलाह दी है। साथ ही कहा था कि खिलाड़ी हलाल मीट का ही सेवन करते हैं। इसने सोशल मीडिया पर बवाल हो गया था और प्रशंसकों ने खिलाड़ियों के खाने के विकल्प को तय करने के लिए बीसीसीआई की आलोचना की थी। इसके साथ ही कुछ प्रशंसकों ने हलाल मांस को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड की कड़ी आलोचना भी की थी।

वहीं इस हंगामे के बाद अब धूमल ने कहा, इस प्रकार की आहार योजना पर कभी कोई बात नहीं हुई और न ही इसे लागू किया जाएगा। मुझे नहीं पता कि यह फैसला कब लिया गया था या नहीं जहां तक ​​मेरी जानकारी है, हमने कभी भी आहार योजना से जुड़ी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की थी। जहां तक खाने की बात है तो यह खिलाड़ियों की व्यक्तिगत पसंद है, इसमें बीसीसीआई की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने साथ ही कहा कि ‘हलाल की यह बात किसी समय किसी खिलाड़ी के फीडबैक के आधार पर हुई होगी। जैसे यदि कोई खिलाड़ी कहता है कि वह बीफ नहीं खाता है और यदि कोई विदेशी टीम आती है तो मांग उठती है कि भोजन को नहीं मिलाना चाहिए। इस हलाल मुद्दे को कभी भी बीसीसीआई के ध्यान में नहीं लाया गया। बीसीसीआई अपने किसी भी खिलाड़ी को यह सलाह नहीं देता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। खिलाड़ी अपना भोजन स्वयं चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। वे शाकाहारी बनना चाहते हैं, यह उनकी पसंद है, वे वीगन बनना चाहते हैं, यह उनकी पसंद है, वे मांसाहारी बनना चाहते हैं, यह उनकी पसंद है। आहार योजना साझा करना कोई नई बात नहीं है। मैच से पहले टीमें अक्सर ऐसा करती हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.