BCCI ने अपने सूरमा खिलाड़ी को किया नजरअंदाज, India A से नाम है गायब कहीं इंग्लैंड दौरे से भी न कट जाए पत्ता
Updated on
17-05-2025 12:13 PM
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 30 मई से कैंटरबरी में शुरू होने वाली दो मैचों की श्रृंखला के लिए शुक्रवार को भारत ए टीम में शामिल किया गया। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल का भारत का टेस्ट कप्तान बनना तय है। गिल और बी साई सुदर्शन छह जून से नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
भारत ए का दौरा इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले होगा। ए टीम 13 से 16 जून तक बेकेनहैम में सीनियर टीम के साथ एक ‘इंट्रा-स्क्वाड’ मैच भी खेलेगी। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में शुरू होगा। हालांकि, इंडिया ए के स्क्वाड से एक बड़ा नाम गायब है। हम बात कर रहे हैं अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की, जो लंबे समय से भारत की टेस्ट टीम से दूर हैं।
श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने किया नजरअंदाज
भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने इग्नोर कर दिया है। अय्यर को इंडिया ए के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया। बता दें कि अय्यर को 2024 के भारत और इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही ड्रॉप कर दिया गया था। उसके बाद से वह अब तक टीम इंडिया की टेस्ट टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। हालांकि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन, फिर भी उनको मौका नहीं दिया गया।
श्रेयस अय्यर ने 2024-25 के डॉमेस्टिक सीजन में 5 रणजी ट्रॉफी पारियों में 90.40 की औसत से 452 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान दो शतक लगाए थे। वहीं दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने दो अर्धशतक के चलते 154 रन बनाए थे। वह इरानी ट्रॉफी का भी हिस्सा थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 पारियों में 65 रन बनाए थे।
अय्यर का कट सकता है इंग्लैंड दौरे से भी पत्ता
श्रेयस अय्यर को इंडिया ए स्क्वाड में जगह नहीं मिली। यह इस बात का संकेत है कि शायद अय्यर इंग्लैंड दौरे पर मुख्य स्क्वाड का हिस्सा भी न हों। क्योंकि श्रेयस ने लंबे समय से भारत के लिए टेस्ट नहीं खेला है। ऐसे में उनको गेम टाइम की जरूरत थी, जो वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलकर ले सकते थे। लेकिन, उनको स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया। ऐसा हो सकता है कि वह इस दौरे के लिए सिलेक्टर्स की प्लानिंग का हिस्सा न हो इसलिए उनको इंडिया ए में भी नहीं चुना गया।
करुण नायर की हुई वापसी
घरेलू सर्किट में काफी रन जुटाने वाले करुण नायर आठ साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापस आ गए हैं। विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे भी दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा हैं जिन्होंने इस रणजी ट्रॉफी सत्र में रिकॉर्ड 69 विकेट लिए हैं। कुछ समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर ईशान किशन टीम में दूसरे विकेटकीपर हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम का हिस्सा रहे आकाश दीप और बल्लेबाज सरफराज खान को भी इंग्लैंड के ‘शैडो टूर’ के लिए चुना गया है। अभिमन्यु ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे। इस ए श्रृंखला में रन बनाने से सीनियर टीम के नियमित खिलाड़ियों का टेस्ट से पहले मनोबल बढ़ेगा जबकि अन्य स्टार खिलाड़ियों को निकट भविष्य में राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…