घरेलू क्रिकेटरों का वेतन 40 फीसदी बढ़ा सकता है बीसीसीआई

Updated on 16-09-2021 10:10 PM

मुम्बई कोरोना काल में आर्थिक संकटों से जूझ रहे घरेलू क्रिकेटरों के लिए राहत की खबर है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआईI) घरेलू क्रिकेटरों का वेतन बढ़ाने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले घरेलू क्रिकटरों का वेतन 40 फीसदी बढ़ाया जा सकता है। 20 सितंबर को बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की बैठक में घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस में बढ़ोतरी पर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही बोर्ड राज्य निकायों के साथ मिलकर घरेलू क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध भी दे सकता है। इसके तहत फर्स्ट क्लास और लिस्ट खेलने वाले क्रिकेटरों का वेतन बढ़ाकर 50000 रुपये किया जा सकता है। वहीं टी20 मैच के लिए खिलाड़ियों को 25000 रुपये मिल सकते हैं। अब तक खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के लिए हर दिन 35000 रुपये और और विजय हजारे में 35 हजार रुपये मैच फीस मिलती है। वहीं सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रति मैच 17,500 रुपये मिलते हैं। रिजर्व खिलाड़ियों को मैच फीस का 50 फीसदी वेतन मिलता है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साल 2019 में एक केंद्रीय अनुबंध की घोषणा की थी जिसे अब अमल में लाया जा सकता है। वहं महिला क्रिकेटरों की मैच फीस भी बढ़ सकती है। वर्तमान में महिला क्रिकेटर्स को प्रति एकदिवसीय 12,500 रुपये और टी20 के लिए 6250 रुपये मिलते हैं। महिला खिलाड़ियों की मैच फीस में भी 25 से 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा पिछले सीजन में कोरोना संक्रमण के चलते रणजी नहीं खेल पाए क्रिकेटरों को भी मैच फीस का न्यूनतम 50 फीसदी मुआवजा दिया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.