वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के आयोजन स्थलों को घटा सकता है बीसीसीआई

Updated on 09-01-2022 08:03 PM

मुम्बई देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला के आयोजन स्थलों की संख्या को घटाने पर विचार कर रहा है। बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक इस मामले में किसी प्रकार का फैसला नहीं किया है। मेहमान टीम वेस्टइंडीज अगले माह फरवरी में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए भारत आयेगी। इंडीज टीम सबसे पहले एकदिवसीय सीरीज खेलेगी और इसका पहला मैच इसका आगाज छह फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण के हालात लगातार बदल रहे हैं। इसी को देखते हुए हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। समय आने पर हम आयोजन स्थलों को लेकर फैसला लेंगे।’’ अहमदाबाद के अलावा, जयपुर में नौ फरवरी, कोलकाता में 12 फरवरी, कटक में 15 फरवरी,

विशाखापत्तनम में 18 फरवरी और तिरुवनंतपुरम में 20 फरवरी को मैच होने हैं पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजन स्थलों को कम किया जाएगा जिससे टीमों को कम यात्रा करनी पड़े। संक्रमण के हालातों को देखते हुए बोर्ड तीन स्थ्लों पर छह मैचों का आयोजन कर सकता है। वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम को एक फरवरी को अहमदाबाद में आने के बाद तीन दिनों तक पृथकवास में रहना होगा है। इसके बाद टीम को जांच से गुजरना होगा। उसमें निगेटिव पाये जाने वाले खिलाड़ी ही मैच में उतर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.