IPL 2024-28 के टाइटल स्पॉन्सर राइट्स की नीलामी करेगा BCCI जारी किया टेंडर

Updated on 13-12-2023 04:03 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL के टाइटल स्पॉन्सर राइट्स बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। बोर्ड अगले पांच सीजन यानी 2024 से 2028 तक के स्पॉन्सर राइट्स की नीलामी करेगा।

फिलहाल IPL का टाइटल स्पॉन्सर टाटा है, जिसने BCCI के साथ दो साल की डील के लिए 600 करोड़ रुपए में राइट्स खरीदे थे।

कंपनियों को खरीदना होगा टेंडर पेपर
बोर्ड ने जो सूचना जारी की है उसके मुताबिक स्पॉन्सर राइट्स खरीदने की इच्छुक कंपनियों को टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदने होंगे। इस डॉक्यूमेंट के लिए कंपनियों को 5 लाख रुपए की नॉन रिफंडेबल राशि देनी होगी। डॉक्यूमेंट खरीदने की आखिरी तारीख 8 जनवरी 2024 है। डॉक्यूमेंट खरीदने के बाद कंपनियों को ipltitlesponsor2023.itt@bcci.tv पर पेमेंट डिटेल्स भेजना है।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदने का यह मतलब नहीं है कि सिर्फ इसके आधार पर बोली में भागीदारी की इजाजत मिल जाएगी। बोर्ड पहले सभी कंपनियों की योग्यता को परखेगा और इसके बाद ही बोली में हिस्सा लेने की इजाजत होगी।

टाइटल स्पॉन्सरशिप से नाम जोड़ने में करोड़ों खर्च
इस समय IPL का टाइटल स्पॉन्सर टाटा है। यानी IPL को सिर्फ IPL नहीं, टाटा IPL कहा जा रहा है। मतलब लीग से पहले किसी ब्रांड का नाम। जैसे 2008 में DLF IPL कहा जाता था। इसे ही टाइटल स्पॉन्सरशिप कहते हैं, जिसके लिए कंपनियां बोली लगाकर डील हासिल करती हैं।

साल 2008 में टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए सालाना ₹50 करोड़ दिए गए थे, वहीं 2023 में ये आंकड़ा सालाना ₹300 करोड़ से ज्यादा है। टाटा और BCCI के बीच दो साल की डील हुई थी, जिसके लिए टाटा ने कुल ₹600 करोड़ दिए गए।

19 दिसंबर को होगा प्लेयर ऑक्शन
IPL 2024 सीजन का ऑक्शन 19 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से दुबई में होगा। BCCI ने सोमवार को 333 खिलाड़ियों के नाम शेयर किए। 10 टीमों के बीच 77 स्लॉट खाली हैं, यानी 333 में से 77 खिलाड़ी नीलाम होंगे, जिनमें से 30 विदेशी रहेंगे।

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के टॉप प्लेयर ट्रैविस हेड समेत कुल 23 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय है। जबकि, 199 विदेशी यानी ओवरसीज प्लेयर्स है। वहीं, 2 प्लेयर एसोसिएट नेशन से हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.