रूस हो या बेलारूस हर खतरे का सामना करने के लिए तैयार...वैगनर विद्रोह के बाद नाटो चीफ का बड़ा बयान

Updated on 28-06-2023 07:48 PM
विल्नियस: सबसे बड़े सैन्‍य संगठन नाटो के मुखिया जीन स्‍टोल्‍टेनबर्ग ने कहा है कि उनका संगठन हर खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह से रेडी है, चाहे वह रूस से हो या मॉस्‍को से हो। उनकी यह टिप्‍पणी लिथुआनिया के राष्‍ट्रपति गीतानास नौसेदा के एक बयान के बाद आई है। रूस में हुए विद्रोह के शांत होने के बाद नौसेदा ने कहा था कि अगर वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन बेलारूस में हैं तो फिर नाटो के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह सदस्‍य देशों की सुरक्षा को और बढ़ाए। बेलारूसी राष्‍ट्रपति अलेक्‍जेंडर लुकाशेंको की मध्‍यस्‍था के बाद प्रिगोझिन एक समझौते के तहत रूस छोड़कर जाने को तैयार हुए थे। लुकाशेंको ने मंगलवार को बताया है कि प्रिगोझिन अपने सैनिकों के साथ बेलारूस पहुंच चुके हैं।

रूस की ताकत को कम नहीं समझें
नाटो के प्रमुख ने कहा कि वैगनर सैनिकों के विद्रोह के बाद रूस की मिलिट्री पावर को कम नहीं समझा जाना चाहिए। नाटो प्रमुख का कहना था कि हाल के दिनों में रूस का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारी बढ़ा दी है। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि जब नाटो सदस्य देशों के नेता 11 और 12 जुलाई को लिथुआनिया की राजधानी विल्नियस में मिलेंगे तो गठबंधन रूस और उसके सहयोगी बेलारूस का सामना करने के लिए अपनी ताकत तथा तैयारी को और बढ़ाने को लेकर फैसला कर सकता है। स्टोल्टेनबर्ग ने मंगलवार को कहा, 'इसलिए किसी भी संभावित खतरे के खिलाफ अपने सहयोगियों की रक्षा करने की हमारी क्षमता को लेकर रूस या बेलारूस को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।'

लिथुआनिया के राष्‍ट्रपति का बड़ा बयान
हेग में नाटो सदस्य देशों के आठ नेताओं की एक बैठक में लिथुआनिया के राष्‍ट्रपति गिटानस नौसेदा ने कहा कि अगर वैगनर समूह बेलारूस में अपने 'सीरियल किलर' तैनात करता है तो पड़ोसी देशों के समक्ष खतरा बढ़ जाएगा। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि वैगनर मुखिया येवगेनी प्रीगोझिन और उसके सैनिकक्या कर सकते हैं और क्या उनका बेलारूस में खात्मा हो सकता है, इस बारे में अभी कोई भी नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी। नाटो देश इस बात पर सहमत हुए कि विद्रोह के बाद रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ जंग में तेजी लाने से रोकने के लिए नाटो को पूर्वी मोर्चे पर अपनी सेना को बढ़ाना जारी रखना चाहिए।

जर्मनी तैनात करेगा सेना
नाटो ने फरवरी 2022 में स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और बुल्गारिया में युद्ध समूहों को तैनात करके यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का जवाब दिया। साल 2017 में तीन बाल्टिक देशों और पोलैंड में इसी तरह से चार बल तैनात किए गए थे। अब ये सभी देश बाल्टिक से काला सागर तक नाटो की मौजूदगी को बढ़ाने की तरफ हैं। सोमवार को, जर्मनी ने कहा है कि वह जरूरत पड़ने पर लिथुआनिया में स्थायी रूप से सेना तैनात करने के लिए तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.