बेटियों पर गर्व कीजिए... 3 खिलाड़ियों की हैट्रिक से कनाडा को दहलाया, 12-0 से रौंद डाला

Updated on 30-11-2023 02:06 PM
सैंटियागो: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में कनाडा के खिलाफ 12-0 से शानदार जीत हासिल की। अन्नू (4, 6, 39 मिनट), दीपी मोनिका (21 मिनट), मुमताज खान (26, 41, 54, 60 मिनट), दीपिका (34, 50, 54 मिनट) और नीलम (45 मिनट) ने गोल किए। भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक रुख के साथ की और कनाडा पर लगातार दबाव डाला और तेजी से बढ़त हासिल की। अन्नू (4 और 6 मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो शुरुआती गोल किए।

शुरुआत में दो गोल की बढ़त लेने के बाद भी भारत ने अपनी आक्रामक शैली जारी रखी और कनाडा पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, पहला क्वॉर्टर इसी स्कोर पर खत्म हुआ, लेकिन इसके बाद जो मैदान पर तूफान आया कि कनाडा की टीम हिल गई। भारत के लिए पहले क्वॉर्टर की गति दूसरे क्वॉर्टर में भी जारी रही, जिससे उसका दबदबा कायम रहा। उन्होंने लगातार सर्कल में प्रवेश करते हुए कब्जा बनाए रखा जिसके चलते दीपी मोनिका (21 मिनट) और मुमताज खान (26 मिनट) ने एक-एक फील्ड गोल किया, जिससे भारत की बढ़त 4-0 हो गई।

इस बीच कनाडा को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। दूसरे क्वॉर्टर के समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 4-0 की शानदार बढ़त बनाए रखी। अच्छी बढ़त के बावजूद, भारतीय टीम ने तीसरे क्वॉर्टर में भी अपना आक्रामक रुख जारी रखा। दीपिका (34 मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर दबदबा बनाए रखा जिसके बाद अन्नू (39 मिनट) ने अपनी हैट्रिक पूरी की। जबकि मुमताज खान (41 मिनट) ने मैच का अपना दूसरा गोल किया।

इसके अलावा नीलम (45 मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए अंतिम क्वॉर्टर के अंत तक भारत का स्कोर 8-0 कर दिया। भारतीय टीम की गोल करने की भूख चौथे क्वॉर्टर में भी जारी रही। दीपिका (50, 54 मिनट) और मुमताज खान (54, 60 मिनट) ने गोल किए जिससे न केवल दोनों खिलाड़ियों ने अपनी हैट्रिक पूरी की बल्कि भारत की जीत भी हुई। इस तरह भारत ने कनाडा के खिलाफ 12-0 की बड़ी जीत हासिल की। अब भारत टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को जर्मनी से भिड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.