उम्मीद के अनुसार नहीं खेल रहें तो आलोचना के लिए तैयार रहें : कपिल

Updated on 24-06-2022 06:40 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो उसे आलोचना के लिए भी तैयार रहना चाहिये। कपिल ने यह बात बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर कही है। विराट लंबे समय से फॉर्म से बाहर हैं। कपिल ने कहा कि एक पूर्व खिलाड़ी होने के कारण उनके पास किसी भी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सवाल उठाने का अधिकार है। अगर उस खिलाड़ी का प्रदर्शन अपने नाम के अनुरुप नहीं है।

 इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रन नहीं बना रहा और उम्मीद के अनुरुप नहीं खेल पा रहा है तो उसे लोगों से शांत रहने की उम्मीद नहीं करनी चाहिये। कपिल ने कहा, मैंने विराट जितनी क्रिकेट नहीं खेली है पर कभी-कभी आपने भले ही ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली हो लेकिन, आप चीजों का पता लगा सकते। हमने भी क्रिकेट खेली है और खेल को समझते हैं। इसलिए हमें नहीं उन्हें अपने विचारों में सुधार करना होगा। अगर आप अपने खेल से हमें गलत साबित कर देंगे, तो हम इसे स्वीकार कर लेंगे। वहीं अगर आप रन नहीं बनाएंगे, तो हमें तो यही लगेगा कि कहीं कहीं कुछ कमी है। हम सिर्फ आपका प्रदर्शन देखते हैं। इसलिए हमें अपनी बात रखनी ही होगी।


साथ ही कहा कि कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी के इतने लंबे समय से शतक नहीं लगा पाने के बारे में सोचकर निराशा होती है। कोहली ने अपना अंतिम शतक पिछली बार नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। विराट जैसे खिलाड़ी का इतने लंबे समय से फार्म में होना टीम के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा, इतने बड़े खिलाड़ी को शतक का इंतजार करते देख मुझे दुख होता है. वह हमारे लिए हीरो की तरह हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम एक ऐसे खिलाड़ी को देखेंगे, जिसकी तुलना हम राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर या वीरेंद्र सहवाग से कर सकते हैं। इससे पहले हुए आईपीएल 2022 में भी कोहली रन बनाने के लिए जूझते दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.