खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना बनी आलिया भट्ट की जिम प्रशक्षिका, एक्सरसाइज करवाती दिखी

Updated on 01-11-2021 10:34 PM

मुंबई फिल्म अभिनेत्रियों की सफलता में उनकी स्लिम फिट बॉडी का भी बड़ा योगदान होता है। ऐसा बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की दुगलवंदी इन दिनों चर्चा में है। कैटरीना कैफ अब आलिया भट्ट की जिम प्रशक्षिका भी बन गई हैं। कई मौकों पर कैट और आलिया को साथ देखा गया है। हालांकि रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप के बाद दोनों के रिश्तो पर बुरा असर जरूर पड़ा था, पर अब खबरों की मानें तो दोनों के बीच सब कुछ नॉर्मल है। कैट और आलिया दोनों ही अपने रिश्तों को बखूबी निभा रही हैं और अक्सर अवार्ड फंक्शंस में दोनों बड़े प्यार से एक दूसरे से मिलती हुई भी नज़र आती हैं। कैटरीना को कई बार आलिया का अलग-अलग इवेंट्स में ख्याल रखते हुए देखा गया है। यही नहीं कैटरीना कुछ साल पहले आलिया की स्ट्रिक्ट ट्रेनर बन गई थीं, जिसका एक थ्रोबैक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट की सख्त जिम ट्रेनर की तरह बर्ताव करती हुई नजर रही हैं। इस वीडियो में कैटरीना काउंटिंग कर रही हैं और आलिया भट्ट को एक्सरसाइज करवा रही हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है आलिया पसीने से लथपथ बड़ी ही मुश्किल से डंबल्स पकड़े हुए स्क्वाट्स कर रही हैं। वहीं कैटरीना किसी स्ट्रिक्ट ट्रेनर की तरह गिनती को आगे बढ़ाते हुए आलिया को मोटिवेट कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया 100 से ऊपर स्क्वाट्स कर चुकी हैं लेकिन कैटरीना की गिनती है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वीडियो में दोनों ही एक्ट्रेसेस जिम वेयर में नज़र रही हैं और बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

कैटरीना और आलिया के इस थ्रोबैक वीडियो पर फैंस के कई तरह के रिएक्शंस सामने रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस जहां कैटरीना को एक अच्छा ट्रेनर बता रहे हैं तो वहीं आलिया की स्ट्रेंथ की भी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों को एक साथ देख कर एक बार फैंस को रणबीर और कैटरीना के रिश्ते की याद गई है। इस वीडियो पर एक फैन में कमेंट करते हुए लिखा, 'कभी सौतन कभी सहेली' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि, ' ऐसा लग रहा है कि कैटरीना आलिया को रणबीर से उन्हें दूर करने की सजा दे रही हैं'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.