अंतरिक्ष से लीं धरती की खूबसूरत तस्वीरें, यह तय करना कठिन कि तारे ज्यादा सुंदर या शहरों की चकाचौंध

Updated on 19-09-2021 07:51 PM

वाशिंगटन अंतरिक्ष से हमारी पृथ्वी की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस बात पर यकीन करने के लिए आपको अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से आई धरती की खूबसूरत तस्वीरें जरूर देखनी चाहिए। फ्रांसीसी अंतरिक्षयात्री थॉमस पेस्केट ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से रात के समय धरती के खूबसूरत नजारे की झलकियां भेजी हैं।

इन तस्वीरों को देखकर यह तय कर पाना मुश्किल हो रहा है कि टिमटिमाते तारे ज्यादा खूबसूरत हैं कि शहरों की चकाचौंध रोशनी। थॉमस पेस्केट फ्रांसीसी एयरोस्पेस इंजीनियर हैं जो वर्तमान में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के नेतृत्व में एक मिशन पर हैं। वह अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में रह रहे हैं।

घने काले और शाश्वत ब्रह्मांड में सिर्फ एक नीला ग्रह होने के बावजूद, तस्वीरों में पृथ्वी ऐसी दिखती है जैसे उसने अपने भीतर एक संपूर्ण नक्षत्र को समेट लिया हो। तारों और शहरों की रोशनी में एक तरह की प्रतियोगिता दिखाई दे रही है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए थॉमस पेस्केट ने लिखा कि जब आपके पास एक अंतरिक्ष स्टेशन है, तो स्पेशल इफेक्ट या साइंस फिक्शन की आवश्यकता किसे है। ये सभी तस्वीरें धरती के गहरे अंधकार वाले इलाके से ली गई हैं। इनमें पृथ्वी पर रोशनी के कारण एक शानदार इफैक्ट नजर रहा है।

थामस ने अपने पोस्ट के साथ एक लिंक भी शेयर किया है। जिसे क्लिक करने पर अंतरिक्ष की कई खूबसूरत तस्वीरें दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर मौसम हाल ही में आदर्श रहा है और ऐसा लगता है कि यह अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में प्रभावित नहीं करता है, लेकिन यह निश्चित रूप से तस्वीरों को प्रभावित करता है। इससे पहले भी वे अंतरिक्ष से धरती की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ये तस्वीरें लेना आसान नहीं है। लंबा शटर टाइम चाहिए होता है (शटर को ज्यादा वक्त चाहिए होता है, ताकि रोशनी ले सके), इसलिए फोटो लेने वाले एकदम स्थिर रहना होता है और आईएसएस तेज गति से चल रहा होता है, इसलिए, मोशन भी होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.