आसमान में आज दिखाई देगा बीवर मून, आखिर क्या है इसका मतलब, चंद्र ग्रहण से कैसे है अलग?

Updated on 27-11-2023 02:34 PM
वॉशिंगटन: आसमान रहस्यों से भरा है। हमेशा से इंसानों को आसमान में दिखने वाली सबसे बड़ी चीज चांद को लेकर उत्सुकता रही है। नवंबर का महीना आते ही खगोलीय घटनाओं के प्रेमी बीवर मून (Beaver Moon) का इंतजार कर रहे होते हैं। 27 नवंबर 2023 को यह दिखाई देने के लिए तैयार है। नवंबर महीने में होने वाली पूर्णिमा को बीवर मून के नाम से जाना जाता है। सोमवार की रात को यह आकाश में चमकता हुआ दिखाई देगा। आइए जानें बीवर मून के बारे में।

नासा के ग्रह भूविज्ञान भूभौतिकी और भू-रसायन विज्ञान के प्रमुख डॉ. नूह पेट्रो का कहना है, 'आने वाली पूर्णिमा (बीवर मून) हर पूर्णिमा जैसा ही दिखेगा। हालांकि विशिष्ट विशेषताएं हमेशा एक चंद्रमा से दूसरे चंद्रमा में कुछ अलग होती है।' उन्होंने कहा कि स्थानीय मौसम अगर सही है तो इसे देखा जा सकता है। भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण दोनों ही तरफ रहने वाले बीवर मून को देख सकेंगे। लगभग एक दिन तक यह एक जैसा ही दिखाई देगा।

कैसे देखें बीवर मून

पेट्रो का कहना है कि बीवर मून देखने के लिए सबसे जरूरी चीज साफ आसमान है। क्योंकि ठंड आ गई है तो कई जगहों पर कोहरे के कारण साफ आसमान होना मुश्किल है। उनका कहना है कि चांद को देखने के लिए किसी भी तरह के उपकरण की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर दूरबीन हो तो नजारा और भी अच्छा हो सकता है। पिछले साल की बात करें तो 8 नवंबर को बीवर मून देखने को मिला था। तब इस दौरान चंद्र ग्रहण भी था, जिसके कारण यह लाल हो गया था।

क्या यह चंद्र ग्रहण है?

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक माना जाता है कि उत्तरी अमेरिका में फर व्यापार 1500 से 1800 के दशक तक फलता-फूलता रहा। नवंबर मोटे कोट के लिए ऊदबिलाव को फंसाने का मौसम था, इस कारण इसका नाम बीवर मून पड़ा। बीवर (Beaver) एक अंग्रेजी शब्द है, जिसका हिंदी मतलब ऊदबिलाव है। कुछ लोग इसे चंद्र ग्रहण भी मानने की गलती कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। साल 2023 में दो चंद्र ग्रहण थे। पहला चंद्र ग्रहण 5-6 मई और दूसरा 28-29 अक्टूबर को लगा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.