बच्चे की वजह से पिता भागा ऑफिस, हुआ 92 हजार का नुकसान

Updated on 18-12-2021 07:13 PM

सिडनी। क्या आप भी अपने बच्चे को बिना कुछ सोचे और समझे स्मार्टफोन चलाने के लिए देते हैं? अगर हां, तो यकीनन इस खबर को पढ़ने के बाद बच्चे को अपना स्मार्टफोन देने से पहले कम से कम 10 बार जरूर सोचेंगे। ऑस्ट्रेलिया की सिडनी में 5 साल के बच्चे ने अपने पापा के फोन से करीब 92 हजार रुपये की शॉपिंग कर डाली। हैरानी की बात यह है कि बच्चे यह शॉपिंग किसी गेम, कपड़े या गैजेट्स के लिए नहीं बल्कि खाने की है।

 एक न्यूज के मुताबिक, पापा के मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते बच्चे ने एक फूड ऐप के जरिए गेलेटो मेसिना स्वीट्स ट्रीट नामक दुकान से 92 हजार रुपये का सामान खरीद लिया। बच्चे ने 7 केक, डल्से डे लेशे के जार, कैंडल्स, मैसिना जर्सी मिल्क की 5 बोतलें और आइस्क्रीम जैसी कई चीजों को ऑर्डर लिस्ट में डाला हुआ था। इसमें से 66 हजार रुपये की तो सिर्फ आईसक्रीम ही थी। बच्चे ने पिता को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि उसके अकाउंट से ऐसा कुछ हुआ है।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, फूड ऐप पर बच्चे के पिता का ऑफिस एड्रेस दिया हुआ था। इसलिए ऐप से ऑर्डर किया गया सभी सामान वहीं डिलीवर किया गया। बच्चे के पिता को इस बात की जानकारी तब लगी जब उनके फोन पर ऐप की तरफ मैसेज आया कि उनका सामान डिलीवर कर दिया गया है।

पिता को थोड़ी ही हैरानी हुई और वह तुरंत ऑफिस के लिए निकल पड़े। जिस दिन बच्चे ने यह किया उस दिन उसके पिता घर पर ही थे। जब फूड ऐप की तरफ से उन्हें मैसेज भेजा गया तो वह जल्दबाजी में ऑफिस पहुंचे ताकि सारा सामान रिसीव कर सकें। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात का मजाक उड़ा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि बिना इजाजत के पिता के अकाउंट से इतनी बड़ी शॉपिंग करने के लिए कितनी सजा मिलनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.