बीएफएफ डे' के मौके पर एण्ड टीवी के कलाकारों ने कहा, 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे!'

Updated on 06-06-2020 11:16 PM


हमारे जीवन में कुछ दोस्त किसी वजह से आते हैं, वहीं कुछ मौसमी होते हैं। कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जो ना तो किसी वजह से आते हैं और ना ही मौसमी होते है, लेकिन फिर भी हमारे जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। ऐसा इसलिये क्यों कि वह हमें वैसे ही पसंद करते है, जैसे हम है। ये उन लोगों में से होते है जो अच्छे या बुरे वक्त में हमारे साथ होते है, किसी तरह की नक्ताचीनी नहीं करते और हम जैसे ही उसी तरह हमें स्वीकार करते हैं। यही होते हैं, हमारे बेस्ट-फ्रे इस फॉरएवर! इस 'बीएफएफ डे' के मौके पर एण्ड टीवी के एक्टर्स ने अपने बीएफएफ के बारे में बात की और अपनी दोस्ती के कुछ बेहद ही खूबसूरत सीक्रेट्स हमें बताये।


कामना पाठक, एण्ड टीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन की दबंग राजेश ने अपनी बीएफएफ कोमल सिरवानी के साथ की एक दबंग तस्वीर शेयर की है। अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ उन खास पलों को याद करते हुए, वह कहती हैं, 'मेरी बीएफएफ कोमल सिरवानी है। वह तब से मेरी जिंदगी का हिस्सा है जब से मैं थियेटर में काम करने के लिये मुंबई आयी थी। उस समय से ही मेरे लिये दोस्ती का मतलब पूरी तरह बदल चुका है। बर्थडे वीक के दौरान कोमल मेरे लिये सरप्राइज प्लान किया करती थीं। मेरे लिये केक बनाती थीं, मेरा फेवरेट आटे का हलवा बनाती थी, मेरे लिये और अपने लिये एक जैसे कपडे खरीदती थीमुबई में 10 साल का यह मजेदार सफर कोमल के बिना संभव नहीं था। उन्होंने ही मुझे अलग-अलग तरह के केक, शहर की नाइटलाइफ के बारे में बताया था और मुश्किल समय में हमेशा मेरे साथ खड़ी होती थी। मुझे लगता है शायद आप इसे ही बीएफएफ कहते हैं- कोई ऐसा जो हमेशा आपका साथ दे, चाहे स्थिति कैसी भी हो।'' 


निर्भय वाधवा, एण्ड टीवी के 'कहत हनुमान जयश्रीराम' के बाली' एक दशक से विनीत मुदगिल के सबसे अच्छे दोस्त हैं। वह कहते है, "मेरे बेस्ट फ्रेंड विनीत मुद गिल मेरे लिये परिवार की तरह हैं। मुझे जहां तक याद है हम 10 साल से एक साथ है। यह हमारी किस्मत ही थी कि अपने कॅरियर के लिये दोनों ही मबई आ गये। विनीत का मुबई में काफी अच्छा काम जम चुका है और हम दोनों हमेशा ही साथ होते हैं। वैसे तो पैसों की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन हमारी दोस्ती ऐसी है कि यदि हममें से किसी को भी जरूरत पड़ी तो हम बिना किसी झिझक के एक-दूसरे से कह सकते हैं। वह अपने कॅरियर में काफी अच्छा कर रहे है और मुझे उन पर गर्व होता है। आज भी जब वह मेरा कमरा बिखरा हुआ देखते हैं तो उसे ठीक कर देते हैं और सारी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रख देते है! ऐसा बीएफएफ कहां मिलेगा, बताओ?''


एण्ड टीवी के 'गडिया हमारी सभी पे भारी' की सारिका बहरोलिया उर्फ गाडिया ने अपनी बीएफएफ अंजलि बहरोलिया के साथ एक बेहद ही प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है। वह उनकी कजिन भी है। अपने बचपन की यादों के बारे में बताते हुए सारिका कहती हैं, 'मेरी बीएफएफ मेरी कजिन बहन हैं। वह मेरी पहली फ्रेड भी है। हम दोनों एक साथ ग्वालियर में बड़े हुए हैं। वह हमेशा से ही ज्यादा होशियार रही हैं, लेकिन अभी भी हम दोनों की सोच एक जैसी है। हमार सोचने का तरीका और कहानियां भी मिलती-जुलती हैं। वाकई हमारा रिश्ता बहुत गहरा है, हम दोनों सारी चीजें शेयर करते हैं। बचपन में हम दोनो काफी शैतान हआ करते थेहम बचने के लिये कहानियां बनाते थे, वो मेरे नाम से और मैं उसके नाम से। हमारे पेरेंट स जानते थे कि हम झूठ बोल रहे है , लेकिन वही तो मजा था, है ना? हमने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है। आज भी जब मुझे कोई जरूरत होती है, वह हमेशा मेरे सपोर्ट के लिये होती है। एक-दूसरे की खुशी में हमें खुशी मिलती है। आज मुझे उनकी बहुत याद आ रही है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.