बॉलीवुड डेब्यू से पहले अर्जुन कपूर ने बहन खुशी कपूर को दी सलाह, 'सुनो सबकी, करो मन की'

Updated on 25-05-2022 08:33 PM

मुंबई बालीवुड की नामचीन अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। खुशी, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ जोया अख्तर की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम आर्चीज है। जोया अख्तर ने कुछ दिन पहले ही फिल्म के सभी यंग स्टार्स से फैंस को मिलवाया था। अब खुशी के बड़े भाई अर्जुन कपूर ने उनके डेब्यू के बारे में बात की है।


अर्जुन कपूर ने सन 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उनकी हीरोइन परिणीति चोपड़ा थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने छोटी बहन खुशी कपूर के बॉलीवुड में पहले कदम को लेकर बात की। इसके अलावा कजिन शनाया कपूर के डेब्यू पर भी अर्जुन ने अपनी राय दी। अर्जुन से पूछा गया कि वह अपनी बहन खुशी और कजिन शनाया को डेब्यू के लिए क्या सलाह देना चाहेंगे? इसके जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा, 'सुनो सबकी, लेकिन करो अपने मन की।


अर्जुन कपूर ने कहा कि एक वक्त था जब जाह्नवी इस बात को लेकर कंफ्यूज थी कि उसे गुंजन सक्सेना करनी चाहिए या नहीं। मैंने उसे भी यही कहा था। मैंने उससे कहा था कि बात परफेक्ट सेकेंड फिल्म की नहीं है। कोई फिल्म परफेक्ट सेकेंड फिल्म नहीं होती है। मुझे लगता है कि जाह्नवी और मैं इस बारे में समान हैं, क्योंकि हम काम को लेकर काफी बात करते हैं। उन्होंने कहा खुशी ने अभी-अभी काम शुरू किया है। और शनाया, जब भी उसे मौका मिला है और वह मुझसे कुछ पूछती है, तो मैं उससे यही कहता हूं कि दूसरों के मश्वरे सुनना बड़ा आसान काम है, लेकिन आपको अपनी खुद की सलाह फॉलो करनी चाहिए।


जैसे हर्षवर्धन कपूर का खुद का दिमाग है। वह अपने दिल की सुन रहे हैं और मैं इस बात से खुश हूं। वो अलग है। आप सबकी सुनते हो, लेकिन अपने मन की करते हो। शनाया कपूर, अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं। खुशी की तरह शनाया भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह करण जौहर की फिल्म बेधड़क में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी होंगे। इससे पहले शनाया ने फिल्म गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.