आईपीएल 2023 से पहले आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ने रचाई शादी, क्या यह बनेंगी बैंगलोर का विनिंग लक?

Updated on 12-03-2023 01:31 AM
नई दिल्ली: साल 2023 में कई क्रिकेटर्स ने शादी रचाई है। पहले जहां भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की थी। वहीं अब अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के घर भी शहनाइयां बजी। इसी के साथ अब आईपीएल में आरसीबी का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा को भी अपना हमसफर मिल गया है। हसरंगा अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड विंदिया के साथ 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बात की जानकारी खुद ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के साथ तस्वीर शेयर कर दी है।
31 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2023
    आपको बता दें कि आईपीएल 2023 यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च शुक्रवार से शुरू होने वाला है। सीजन का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वही आरसीबी 2 अप्रैल को अपने अभियान का आगाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलकर करेगी। गौरतलब है कि बैंगलोर के अहम विदेशी खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मुकाबलों में एक्शन में नजर नहीं आएंगे।
    नेशनल ड्यूटी की वजह से हसारंगा नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    वानिंदु हसरंगा आईपीएल 2023 के लिए अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ थोड़ी देरी से जुड़ेंगे। इसकी मुख्य वजह श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली व्हाइट बॉल क्रिकेट सीरीज है। मौजूदा समय में श्रीलंका न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है। जहां इस समय दोनों टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। इसके बाद कीवी टीम और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की ही टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी वजह से हसारंगा आरसीबी के लिए शुरुआती मैच मिस करेंगे। इसके अलावा बात करें हसारंगा के आईपीएल करियर की तो उन्होंने अब तक आरसीबी के लिए कुल 18 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 26 विकेट झटके हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.