कप्तान बनाने से पहले चयन समिति ने कमिंस से पूछे थे कई सवाल

Updated on 29-11-2021 07:41 PM

मेलबर्न टिम पैन की जगह नये ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बनाये गये तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि चयन पैनल ने टीम की कप्तानी सौंपने से पहले उनसे पूछा था कि कोई ऐसे बात तो नहीं है जो उन्होंने छुपायी है। अगर है तो उसका खुलासा करें। कमिंस को एशेज श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया का 47वां टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था क्योंकि  पेन ने पिछले सप्ताह ही अपने पद से इस्तीफ दे दिया था।

इसका कारण यह है कि तीन साल पहले के एक मामले में उनपर जांच चल रही थी। यह मामला पैन के एक महिला सहकर्मी को भेजे गये आपत्तिजनक संदेशों को लेकर था। इसके अलावा बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उप कप्तान बनाया गया है।

इस बल्लेबाज को भी तीन साल पहले साल 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के एक मामले में एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। ऐसे में इस बार ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता कोई खतरा मौल नहीं लेना चाहते थे। वहीं यह पूछने पर कि क्या ऑस्ट्रेलियाई पैनल ने उनसे कप्तान नियुक्त करने से पहले किसी बात को स्वीकार करने' के बारे में पूछा था तो कमिंस ने इसे सही बताया। कमिंस ने कहा कि हां, इसमें कुछ सवाल थे लेकिन मैं इसके बारे में अधिक खुलासा नहीं कर सकता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.