वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से पहले भारतीय टीम के चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए

Updated on 03-02-2022 06:14 PM

मुम्बई वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से शुरु हो रही एकदिवसीय सीरीज से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि टीम के चार खिलाड़ी शिखर धवन, नवदीप सैनी, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर पॉजिटिव पाये गयो हैं। इनके अलावा सहयोगी स्टाफ के भी तीन सदस्य संक्रमित हुए हैं। इस प्रकार अब तक कुल साल लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमित पाये गये सभी खिलाड़ियों का पहले एकदिवसीय से बाहर रहना तय हो गया है। धवन, अय्यर और ऋतुराज को एक हफ्ते के पृथकवास से गुजरना होगा। इसके बाद दो नेगेटिव आरटी-पीसीआर परिणामों के बाद ही वे टीम से जुड़ सकते हैं। बीसीसीआई ने इन हालातों को देखते हुए बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को एकदिवसीय टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों में बीमारी के लक्षण नजर नहीं रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि पृथकवास खत्म होने तक वे ठीक हो जाएंगे।’’

एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम अभी अहमदाबाद में है जहां इन खिलाड़ियों को जांच में संक्रमित पाया गया। बीसीसीआई की मीडिया एडवाइजरी के अनुसार धवन और नवदीप का 31 जनवरी को आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ, जिसमें दोनों ही पॉजिटिव निकले। इससे पहले 31 जनवरी को ही फील्डिंग कोच टी दिलीप और सुरक्षा अधिकारी लियोजॉन बी. लोकेश भी जांच में पॉजिटिव निकले थे। ऋतुराज की 31 जनवरी के आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन 1 फरवरी के टेस्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। वहीं श्रेयस अय्यर और स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार की 31 जनवरी और 1 फरवरी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई थी पर 2 फरवरी को किए गए आरटीपीसीआर टेस्ट में ये दोनों पॉजिटिव पाए गए थे।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा के अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ सभी बुधवार को नेगेटिव पाए गए। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार तक के उन सभी के नतीजे नेगेटिव हैं।’’ जिन लोगों के नेगेटिव नतीजे आए हैं उनका अनिवार्य पृथकवास गुरुवार को पूरा होगा। गुरुवार को दोबारा नेगेटिव पाए जाने पर वे जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश करेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम के परीक्षण प्रोटोकॉल के अनुसार प्रत्येक दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा क्योंकि रेपिड एंटीजेन परीक्षण अधिकतर निर्णायक नहीं होते खिलाड़ी में लक्षण दिखने की स्थिति में स्वयं परीक्षण करने के लिए टीम को रेपिड एंटीजेन किट सौंपी गई हैं।’’ ऐसे में उम्मीद है कि सीरीज के लिए स्टैंड बाई रखे गये एम शाहरूख खान, आर साई किशोर और ऋषि धवन को भी अब टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार के तौर पर टी20 टीम के विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को भी मौका दिया जा सकता है।

भारत वेस्टइंडीज एकदिवसीय सीरीज का कार्यक्रम

तारीख    मैच         वेन्यू        समय

6 फरवरी               पहला एकदिवसीय             नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद    दोपहर 1:30 बजे से

9 फरवरी               दूसरा एकदिवसीय              नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद    दोपहर 1:30 बजे से

11 फरवरी             तीसरा एकदिवसीय             नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद    दोपहर 1:30 बजे से


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.