'थलाइवी' की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने उद्धव सरकार से कहा- प्‍लीज थ‍िएटर खोल दें

Updated on 09-09-2021 06:51 PM
मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'थलाइवी' थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। शुक्रवार 10 सितंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायॉपिक है। यह फिल्म केवल उन्हीं जगहों पर रिलीज हो पाएगी जहां सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। महाराष्ट्र में अभी भी सिनेमाघर कोरोना के चलते बंद हैं। ऐसे में हमेशा महाराष्ट्र सरकार पर ताने मारने वाली कंगना के सुर ढीले पड़ गए हैं और उन्होंने अब सरकार से सिनेमाघरों को खोलने की अपील की है।
  कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी आई है। मैं महाराष्ट्र सरकार से अपील करती हूं कि राज्य में सिनेमाघर खोले जाएं और खत्म होती फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर बिजनस को बचाएं।' कंगना की फिल्म 'थलाइवी' हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ में भी रिलीज हो रही है। एएल विजय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कंगना के साथ तमिल स्टार अरविंद स्वामी और भाग्यश्री मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 'थलाइवी' के अलावा कंगना रनौत अब अपनी ऐक्शन फिल्म 'धाकड़' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना ने अपनी फिल्म 'तेजस' की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसमें वह एक एयरफोर्स अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। कंगना ने अपने डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लेजेंड ऑफ दिद्दा' की भी घोषणा कर दी है। साथ ही कंगना पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमर्जेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती भी नजर आ जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.