साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले पाकिस्तान ने चोटिल फखर जमां को किया टीम से बाहर

Updated on 03-11-2022 05:30 PM

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 का एक अहम मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मुकाबले का नतीजा भारत के लिए भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। लेकिन इस हाई प्रेशर वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने मैच से पहले गुरुवार को चोटिल फखर जमां के रिप्लेसमेंट के रूप में मोहम्मद हारिस को टीम में शामिल किया है।

 

दुबई में टी20 एशिया कप फाइनल के दौरान फील्डिंग करते समय जमां के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद से वह पूरी तरह फिट नहीं हुए थे और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच के दौरान एक बार फिर उन्हें चोट लगी थी। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 16 गेंद पर 20 रन भी बनाए थे। 


पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने बाकी के बचे दोनों मैचों को जीतना काफी जरूरी है और इस वजह से पाकिस्तान ने बिना देर किए गुरुवार को सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला शुरू होने से कुछ घंटे पहले चोटिल फखर जमां की जगह बल्लेबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद हारिस को टीम में शामिल कर लिया है। 


आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने ऑलराउंडर मोहम्मद हारिस को टीम में शामिल करने की इजाजत दे दी है। मोहम्मद हारिस ऑफ स्पिनर के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। वहीं फखर जमां टी20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जुड़े थे, लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले लेग स्पिनर उस्मान कादिर के चोटिल होने पर उन्हें 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.