पीएम मोदी से मांग रहे भीख, जानें कितने 'शरीफ' हैं पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज, भारत से क्‍यों लगा रहे बातचीत की रट

Updated on 18-01-2023 06:19 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुबई स्थित अल अरेबिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा है कि वह भारत के साथ गंभीर वार्ता चाहते हैं। इसके बाद उन्‍होंने संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद से अनुरोध भी किया कि वह भारत के साथ वार्ता के लिए कोशिशें करें। शहबाज की ख्‍वाहिश है कि जायद भारत और पाकिस्‍तान को बातचीत की एक टेबल पर लेकर आएं। लेकिन इसी इंटरव्‍यू में जब शरीफ ने जम्‍मू कश्‍मीर में मानवाधिकार उल्‍लंघन और इसके विशेष दर्जे को खत्‍म करने वाले मुद्दे का जिक्र किया तो उनकी मंशा ही सवालों के घेरे में आ गई। कुछ लोग शहबाज के इस बयान की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके इस इंटरव्‍यू को एक सामान्‍य बयान तक करार दे रहे हैं।
शरीफ का कश्‍मीर वाला बयान
शरीफ ने जो बयान दिया है उसमें उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्‍तान, भारत के साथ शांति में रहना चाहता है। उनका मानना है कि इसके बाद ही समस्‍याओं से छुटकारा मिल सकता है। शहबाज का कहना था, 'कश्‍मीर, जहां पर मानवाधिकार हनन जारी है, उसके जैसे बाकी ज्‍वलनशील मुद्दों का समाधान के लिए मैं बात करना चाहता हूं।' शरीफ ने इसी इंटरव्‍यू में कहा कि कश्‍मीर में रोजाना मानवाधिकार का उल्‍लंघन किया जा रहा है और भारत की सरकार ने यहां पर आर्टिकल 370 को खत्‍म कर दिया है। साथ ही शरीफ ने यह दावा भी किया कि जम्‍मू कश्‍मीर में बड़े पैमान पर अल्‍पसंख्‍यकों के साथ गलत बर्ताव हो रहा है, इसे रोकना ही पड़ेगा।
भारत से क्‍या चाहते हैं
शरीफ का बयान तो काफी बड़ा था लेकिन उन्‍होंने यह नहीं बताया कि आखिर वह भारत से क्‍या चाहते हैं। पाकिस्‍तान पहले इस तरफ इशारा कर चुका है कि भारत सरकार को जम्‍मू कश्‍मीर का पुराना दर्जा वापस लौटाना होगा। पाकिस्‍तान के पत्रकार जावेद चौधरी और हामिद मीर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि पाकिस्‍तान कश्‍मीर मसले के लिए पर्दे के पीछे बातचीत करना चाहता था।

शरीफ से पहले उनके भाई और देश के पूर्व पीएम नवाज भी इसी तरह के बयान दे चुके हैं। वह कई बार कह चुके हैं पाकिस्‍तान, भारत के साथ शांति चाहता है। साथ ही देश की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए वह भारत के साथ सामान्‍य संबंध चाहता है। लेकिन यह पहली बार है जब किसी पीएम ने माना है कि पाकिस्‍तान को सबक मिल गया है और भारत के साथ तीन युद्धों की वजह से देश में बेरोजगाारी और गरीबी है।
सेना प्रमुख की अलग बातें
शरीफ से पहले पाकिस्‍तान आर्मी के पूर्व जनरल कमर जावेद बाजवा की तरफ से इसी तर्ज पर बयान दिया गया था। बाजवा ने साल 2021 में दिए अपने एक भाषण में कहा था कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍ते सुधरने चाहिए। साथ ही उन्‍होंने दोनों देशों के बीच व्‍यापार को बढ़ाने की वकालत की थी। वहीं हाल ही में पाकिस्‍तान के नए जनरल आसिम मुनीर ने बस इतना ही कहा है कि अगर पाकिस्‍तान पर हमला हुआ तो उसका जवाब दिया जाएगा।
पीएमओ की सफाई
शरीफ के बयान के बाद उनके ऑफिस की तरफ से सफाई देने वाला भी बयान आया। इसमें कहा गया कि कश्‍मीर में भारत की तरफ से गैरकानूनी कार्रवाई पर कोई समझौता नहीं होगा। इसके बाद माना गया कि पाकिस्‍तान सेना की तरफ से पीएम की टिप्‍पणी को गंभीरता से लिया गया है। सेना को शरीफ की 'तीन युद्धों से सबक' वाली बात अच्‍छी नहीं लगी है। पाकिस्‍तान के पीएमओ की तरफ से कहा गया, 'जब तक भारत कश्‍मीर का विशेष राज्‍य दर्जा वापस नहीं करता है, कोई बात संभव नहीं है।'

सच्‍चाई से वाकिफ पाकिस्‍तान

पिछले कुछ सालों में पाकिस्‍तान की आर्थिक कठिनाईयां काफी बढ़ी हैं। इसकी वजह से वह पश्चिमी एशिया के साथ संबंध बढ़ाने में लगा है। साथ ही यूएई और दुबई जो अब भारत के करीब हैं, उनके साथ संपर्क बढ़ा रहा है। पाकिस्‍तान का राजनीतिक और सैन्‍य नेतृत्व इस बात से बेहतरी से वाकिफ है कि भारत पांच अगस्‍त 2019 को जम्‍मू कश्‍मीर पर लिया गया अपना एतिहासिक फैसला नहीं पलटेगा। उसे मालूम है कि जम्‍मू कश्‍मीर पर उसे जरा भी नहीं सुना जाएगा। भारत और पाकिस्‍तान के बीच सामान्‍य रिश्‍ते इतने आसान नहीं हैं, खासकर तब जब इन देशों की जनता एक-दूसरे को दुश्‍मन के तौर पर देखती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.