शतक से चूके बेन डकेट, ब्रूक और स्टोक्स ने संभाला मोर्चा, ऑस्ट्रेलिया 138 रन से आगे

Updated on 30-06-2023 08:31 PM
लंदन: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए। इंग्लैंड के लिए पर कप्तान बेन स्टोक्स (17) और हैरी ब्रूक (47) मौजूद हैं। वहीं इंग्लैंड के लिए दिन का आखिरी विकेट जो रूट के रूप में गिरा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी इंग्लैंड से 138 रन आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ के शतक 416 रन का स्कोर खड़ा किया था।

खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 339 रन बनाए थे। हालांकि दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की लेकिन इसके बावजूद स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 416 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का अपना 32वां शतक जड़ा। उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ की बराबरी कर ली है। स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलियाई पारी में ट्रेविस हेड ने 77, डेविड वॉर्नर ने 66 और मार्नस लाबुशेन ने 47 रनों का योगदान दिया।
शतक से चूके बेन डकेट

इंग्लैंड के लिए खेल के दूसरे दिन बेन डकेट और जैक क्राउले ने पारी की शुरुआत की थी। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते टीम को एक ठोक शुरुआत दिलाई। क्राउले और डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 91 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। हालांकि इस दौरान क्राउले अपने अर्धशतक से सिर्फ दो रन पहले आउट हो गए। उन्होंने 48 रनों की पारी खेली।

क्राउले के बाद डकेट क्रीज पर डटे रहे और धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ चले लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह सिर्फ दो रन से अपना शतक नहीं बना पाए। डकेट को इस दौरान ओली पोप का बेहतरीन साथ मिला था। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने भी 42 रनों की पारी खेली।

'इंग्लैंड के 6 विकेट अभी बाकी
इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन के खेल के आखिरी सेशन में 4 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए। इंग्लैंड के पास अभी 6 विकेट बचे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस दौरान पारी में मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड और कैमरून ग्रीन के ने एक-एक विकेट लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.