बेन स्टोक्स बोले- अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए : DRS पर क्रॉले के आउट पर कहा हम थर्ड अंपायर के फैसले से आश्चर्यचकित थे

Updated on 19-02-2024 01:30 PM

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) से अंपायर्स कॉल हटाने की मांग की है। स्टोक्स तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जैक क्रॉले को LBW आउट दिए जाने के फैसले से निराश थे। इसी वजह से उन्होंने DRS नियम में बदलाव की मांग की है।

राजकोट में खेले गए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 434 रनों से जीता और 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा।

मुझे लगता है कि अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए : स्टोक्स
मैच के बाद स्टोक्स और इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम को मैच रेफरी जेफ क्रो से बातचीत करते देखा गया था। स्टोक्स ने कहा, 'रिप्ले में बॉल साफ तौर पर स्टंप से बाहर जा रही थी। ऐसे में जब अंपायर्स कॉल का फैसला आया तो हम थोड़ा आश्चर्यचकित थे। इसलिए हम हॉक-आई के लोगों से स्पष्टता चाहते थे। इस पर रेफरी ने कहा कि नंबरों के अनुसार बॉल स्टंप हिट कर ही थी, लेकिन प्रोजेक्शन गलत था। मैं इसका मतलब नहीं जानता। ऐसा नहीं है कि इसके लिए किसी को दोष दे रहा हूं। मुझे नहीं पता कि यह सब क्या चल रहा है?'

स्टोक्स ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अंपायर्स कॉल फैसले को हटा देना चाहिए। अगर गेंद स्टंप से टकरा रही है, तो आउट दे देना चाहिए।'

क्रॉले 11 रन बनाकर आउट हुए
राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉले LBW हो गए थे। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर पवेलियन भेजा। क्रॉले 26 बॉल पर 11 रन बना सके।

जब क्रॉले 11 ही रन बनाकर खेल रहे थे, तब बुमराह की बॉल पर LBW की जोरदार अपील हुई। फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने क्रॉली को आउट करार दिया था। इसके बाद इंग्लिश ओपनर ने DRS ले लिया, बॉल-ट्रैकिंग के दौरान दिखा गेंद लेग स्टंप को छूकर जा रही है। इसके बाद अंपायर्स कॉल के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा, जिससे वो काफी नाराज दिखे।

इंग्लैंड टीम चौथी पारी में 122 रन ही बना सकी
टीम इंडिया ने रविवार को राजकोट टेस्ट रिकॉर्ड 434 रन से जीत लिया। मैच के चौथे दिन 557 रन के टारगेट के सामने इंग्लैंड टीम चौथी पारी में 122 रन ही बना सकी।

रन के अंतर से टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम ने 2021 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था।

निरंजन शाह स्टेडियम में पहली पारी में भारत ने 445 और इंग्लैंड ने 319 रन बनाए थे। भारत ने दूसरी पारी 430/4 पर डिक्लेयर की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.