बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया

Updated on 26-06-2022 05:46 PM

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने जब से वापसी की है, तभी से धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज़ में भी बेन स्टोक्स ने अपना जलवा बिखेरा है. बेन स्टोक्स ने इसी के साथ अपने नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड कर लिया है, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सिक्सर का शतक जमा दिया है.

बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वह ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने हैं. बेन स्टोक्स से पहले ब्रैंडन मैक्कुलम और एडम गिलक्रिस्ट ही ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे अधिक सिक्स जमाए हैं.

बेन स्टोक्स ने सिर्फ 82वें टेस्ट मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया, यानी उनके पास मौका है कि वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाले प्लेयर बन जाएं. इसके लिए उन्हें सिर्फ 8 ही छक्के जड़ने होंगे और वह अपनी ही टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ देंगे.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स-
•    ब्रैंडन मैक्कुलम- 101 टेस्ट, 107 सिक्स
•    एडम गिलक्रिस्ट- 96 टेस्ट, 100 सिक्स
•    बेन स्टोक्स- 82 टेस्ट, 100 सिक्स
•    क्रिस गेल- 103 टेस्ट, 98 सिक्स
•    जैक्स कालिस- 166 टेस्ट, 97 सिक्स

टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स (भारतीय)
•    वीरेंद्र सहवाग- 104 टेस्ट, 91 सिक्स
•    महेंद्र सिंह धोनी- 90 टेस्ट, 78 सिक्स
•    सचिन तेंदुलकर- 200 टेस्ट, 69 सिक्स

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स की गिनती मौजूदा वक्त के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है. अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 82 टेस्ट में 5255 रन हैं, इनमें 11 शतक भी शामिल हैं. इनके अलावा बेन स्टोक्स के नाम टेस्ट में 177 विकेट भी हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.