बेन स्टोक्स ने 3 साल और 38 पारी के बाद जड़ा सैकड़ा, इंग्लैंड के साथ अपना करियर भी बचाया

Updated on 08-01-2022 08:36 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया में चल रही एशेज श्रंखला में लगातार पराजय का मुंह देखने के बाद इंग्लैंड के लिए खुश खबर आई है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शतक जड़ा। यह मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड की तरफ से पहली सेंचुरी है।

यह उनके करियर का सातवां और ऑस्ट्रेलिया में दूसरा शतक है। एशेज सीरीज में इंग्लैंड के लिए पिछली बार शतक बेन स्टोक्स ने ठोका था। उन्होंने अगस्त 2019 में लीड्स टेस्ट में 135 रन की पारी खेली थी। तब स्टोक्स के शतक से इंग्लैंड 1 विकेट से टेस्ट जीता था। स्टोक्स के बाद अब बेयरस्टो ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड के लिए शतक जड़ा है।

एशेज सीरीज के सिडनी टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो का शतक इसलिए भी खास है। क्योंकि तीसरे दिन इंग्लिश टीम पर फॉलोऑन खतरा मंडरा रहा था। वो जब बल्लेबाजी के लिए उतरे, तब इंग्लैंड ने 36 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इंग्लिश कप्तान जो रूट भी बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

 अब सारा दारोमदार बेयरस्टो और बेन स्टोक्स पर था। दोनों ने शुरू में संभलकर खेला और फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। स्टोक्स तो अपना अर्धशतक पूरा करके आउट हो गए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 176 गेंद में 128 रन की अहम पार्टनरशिप हुई। स्टोक्स 66 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जोस बटलर भी आउट हो गए। लेकिन बेयरस्टो एक छोर से डटे रहे।

 उनके अंगूठे पर पैट कमिंस की एक गेंद लगी। दर्द से छटपटाते रहे। लेकिन मोर्चा संभाले रखा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 3 साल और 38 पारी के बाद सैकड़ा जड़ा है। इस इंग्लिश बल्लेबाज ने पिछला शतक नवंबर 2018 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में ठोका था। तब इंग्लैंड ने टेस्ट मैच जीता था।

इस पारी की मदद से बेयरस्टो ने ना सिर्फ उन्होंने इंग्लैंड पर मंडरा रहे फॉलोऑन का खतरा टाला। बल्कि अपने टेस्ट करियर को भी एक तरह से बचा लिया। बेयरस्टो इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कितना हावी थे। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ 138 में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के जड़े।

बेयरस्टो ने स्टोक्स के बाद मार्क वुड के साथ भी सातवें विकेट के लिए 72 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। बेयरस्टो तीसरे दिन 103 रन बनाकर नाबाद रहे। अगर वो चौथे दिन मार्क वुड के साथ अपनी इस साझेदारी को बढ़ाने में सफल रहते हैं तो फिर इंग्लैंड इस मैच में अच्छी वापसी हो जाएगी। क्योंकि मेहमान टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिय़ा से 158 रन पीछे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.