सीनियर टीम से खेलने का लाभ मिला : रीड

Updated on 23-11-2021 07:11 PM

भुवनेश्वर भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि एफआईएच जूनियर विश्व कप से पहले सीनियर हॉकी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच से भारतीय टीम को लाभ हुआ है। एफआईएच जूनियर विश्व कप टूर्नामेंट 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

 रीड ने कहा, ‘हमें विदेशों में खेलने का अधिक अवसर नहीं मिला पर हमने भुवनेश्वर में सीनियर टीम के खिलाफ कुछ मैच खेले जो कि जूनियर विश्व कप में बेहद उपयोगी साबित होंगे। भुवनेश्वर आने के बाद हमने स्टेडियम से तालमेल बिठाया।' उन्होंने कहा, ‘कलिंगा स्टेडियम वास्तव में शानदार है। यह अच्छा है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हम यहां अभ्यास कर रहे हैं।' भारत को कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ये सभी टीम पिछले सप्ताह ही यहां पहुंची।

विवेक सागर की कप्तानी में भारतीय जूनियर टीम यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखने के प्रयास करेगी। विवेक ने कहा, ‘हमारी टीम 2016 में चैंपियन बनी थी और हमारा लक्ष्य उसी तरह का प्रदर्शन करना है।' प्रतियोगिता में 16 देशों की टीम भाग ले रही हैं। टीमों को चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी।

पूल में यूरोपीय टीम बेल्जियम का सामना मलेशिया, चिली और दक्षिण अफ्रीका से होगा। नीदरलैंड, स्पेन, कोरिया और अमेरिका को पूल सी जबकि जर्मनी, पाकिस्तान, मिस्र और अर्जेंटीना को पूल डी में रखा गया है। बेल्जियम बुधवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। भारत उसी दिन फ्रांस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.