बेंगलुरु ने पंजाब को 6 रन से हराया, मैक्सवेल का अर्धशतक

Updated on 04-10-2021 08:45 PM

शारजाह आईपीएल 20 -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से पराजित कर प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। बेंगलुरु के द्वारा दिए गए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब की शुरुआत शानदार रही पहले विकेट के लिए 105 ओवर में लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने 91 रन जोड़े। लोकेश राहुल को शहबाज अहमद ने हर्षल पटेल के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 35 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की सहायता से 39 रन बनाए।

 निकोलस पूरन ज्यादा नहीं चले। 7 गेंद में बमुश्किल 3 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल की गेंद पर देवदत्त पादिक्कल द्वारा लपक लिए गए। बेहतरीन खेल रहे मयंक अग्रवाल को भी युजवेंद्र चहल ने मोहम्मद सिराज के हाथों कैच करवा दिया। मयंक अग्रवाल ने 42 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की सहायता से 57 रन बनाए। तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर जाने के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई। सरफराज खान भी बिना कोई रन बनाए 16वें ओवर में यूज़वेंद्र चहल द्वारा बोल्ड कर दिए गए।

एडन मार्करम को जॉर्ज गर्टन ने डेनियल क्रिश्चियन के हाथों कैच करवा दिया। उन्होंने 14 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की सहायता से 20 रन का योगदान दिया। हर्षल पटेल ने शाहरुख खान को 16 रन के स्कोर पर रन आउट कर दिया। शाहरुख ने 11 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की सहायता से यह स्कोर बनाया। निचले क्रम के बल्लेबाज रन गति तेज करने में असफल रहे और पंजाब अच्छी शुरुआत के बावजूद 6 रन से पराजित हो गया। बेंगलुरु के लिए यूज़वेंद्र चहल ने 3 जॉर्ज गर्टन और शाहबाज अहमद ने 1 - 1 विकेट लिए।


इससे पहले आईपीएल के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 164 रन बनाए। बैंगलोर की ओर से मैक्सवेल ने 33 गेंद पर 57 रन की धुआंधार पारी खेली। मैक्सवेल का यह इस आईपीएल में 5वां अर्धशतक है। अपनी पारी में मैक्सवेल ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा देवदत्त ने 38 गेंद पर 40 रन बनाए। वहीं, कप्तान कोहली ने 25 और एबी ने 23 रन की पारी खेली। बता दें कि एक समय आरसीबी 170 रन के आसपास पहुंच रही थी लेकिन शमी ने 20वें ओर में 3 विकेट लेकर आरसीबी के तेजी से रन बनाने के सिलसिले को रोक दिया।


हेनरिक्स ने 3 विकेट लेकर पंजाब को मैच में वापस ला दिया था लेकिन मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाकर बैंगलोर की टीम को बिखरने से बचा दिया। बैंगलोर की ओर से देवदत्त पडिक्कल और कोहली ने मिलकर तेज शुरूआत की थी। पहले पॉवर प्ले तक बैंगलोर ने 55 रन बिना विकेट खोए बना लिए थे, इसके बाद कोहली 25 रन बनाने के बाद आउट हुए। 68 रन पर कोहली के रूप में बैंगलोर को पहला झटका लगा था। अगली ही गेंद पर क्रिश्चियन आउट हुए जिन्हों हेनरिक्स ने आउट किया था।


पंजाब के लिए मोहम्मद शमी और हेनरिक्स ने 3 - 3 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.