बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा ऐलान- युद्धविराम खत्म होते ही फिर से जंग शुरू करेगा इजरायल

Updated on 30-11-2023 01:45 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में युद्ध पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, विराम के बाद ये फिर से शुरू होगा। गाजा में गुरुवार सुबह समाप्त हो रहे सीजफायर से ठीक पहले नेतन्याहू का ये बयान आया है। नेतन्याहू ने कहा कि हाल के दिनों में लगातार ये सवाल पूछा जा रहा है कि बंधकों की वापसी के चरण को पूरा करने के बाद क्या इजरायल लड़ाई में वापस जाएगा। इस पर मेरा जवाब स्पष्ट रूप से हां है। हम निश्चित रूप से लड़ाई में वापस जा रहे हैं। अपने बंधकों की रिहाई के बाद हम सैन्य अभियान शुरू करेंगे।

नेतन्याहू ने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है जिसमें हम अंत तक लड़ाई से पीछे हटें। यह मेरी नीति है और पूरी सिक्योरिटी कैबिनेट भी इस बात को मान रही है। इसी नीति के पीछे पूरी सरकार है। सैनिक और लोग भी इसी के पीछे हैं। हम बिल्कुल यही करेंगे। दूसरी ओर हमास कमांडर ओसामा हमदान ने लेबनानी अल-मयादीन टीवी से कहा है कि संघर्ष विराम की समाप्ति के बाद की सभी संभावनाओं के लिए उन्होंने खुद को तैयार कर लिया है। अगर इजरायल की ओर से हमला होता है तो वह उसका जवाब देंगे और अगर शांति जारी रहती है, तो वह भी शांति जारी रखेंगे।

हमास के पास अभी भी 159 बंधक

बुधवार रात को गाजा में हमास ने 16 और लोगों को रिहा कर दिया, जिनमें 12 इजरायली और चार थाईलैंड के नागरिक हैं। सभी को रात 11 बजे रेड क्रॉस को सौंप दिया गया। इसके बाद बंधक यहां से मिस्र और फिर इजरायल पहुंचे। युद्ध विराम के बाद हमास की ओर से कुल 97 बंधक छोड़े गए हैं। इनमें 73 इजरायली और 24 दूसरे देशों के नागरिक हैं। आईडीएफ ने बुधवार शाम को कहा कि गाजा में उसे अभी 159 बंधकों के होने का अनुमान है।

बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हमला करके करीब 1,400 लोगों की हत्या कर दी थी और लगभग 40 बच्चों सहित 240 को बंधक बना लिया था। जिसके बाद इजरायल ने हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए लगातार गाजा पट्टी में हमले किए हैं। इजरायल के हमलों में गाजा में करीब 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। उत्तरी गाजा के लाखों लोगों को अपने घरों को छोड़कर आश्रय शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। लगातार लड़ाई के बाद 24 नवंबर से गाजा में युद्ध विराम हुआ है। जिसके बाद बंधकों को रिहा किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.