मुड़ी हुई धातु, टूटे-फूटे टुकड़े... समुद्र से निकाला गया टाइटैनिक पनडुब्बी का मलबा, पांच लोगों की हुई थी मौत

Updated on 29-06-2023 07:52 PM
टोरंटो: अटलांटिक महासागर में विस्फोट के बाद नष्ट हो चुकी टाइटन पनडुब्बी का क्षत-विक्षत मलबा आज तट पर लाया गया। इसमें पनडुब्बी के मुड़ी हुई धातु की चादर के अलावा कई टूटे-फूटे टुकड़े शामिल हैं। मलबा कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जॉन्स में होराइजन आर्कटिक जहाज से उतारा गया। बताया जा रहा है कि खोजी टीम को मलबे के कुल 10 टुकड़े ही मिले हैं। मलबे को क्रेन से लॉरी पर उठाने से पहले तिरपाल से ढक दिया गया था। ये टुकड़े टाइटैनिक के मलबे की ओर गोता लगाने के दौरान टाइटन पनडुब्बी के गायब होने के 10 दिनों बाद बाहर निकाले गए हैं। टाइटन पनडुब्बी में उत्तरी अटलांटिक में गोता लगाने के ठीक ठीक एक घंटे और 45 मिनट बाद भयावह विस्फोट हुआ था। इस कारण पनडुब्बी पर सवार सभी 5 यात्री मारे गए थे।


पनडुब्बी पर सवार थे दो अरबपति समेत 5 यात्री

मारे गए लोगों में 48 साल के पाकिस्तानी मूल के अरबपति शहजादा दाऊद, 19 साल के उनके बेटे सुलेमान दाऊद, 55 साल के ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, 77 साल के फ्रांसीसी खोजकर्ता पॉल-हेनरी नार्जियोलेट और टाइटैनिक टूर संचालित करने वाले ओशनगेट के 61 वर्षीय सीईओ स्टॉकटन रश शामिल थे। विशेषज्ञों के अनुसार, ये सभी यात्री विस्फोट के मिलीसेकेंड के भीतर मर गए थे। हालांकि, रविवार को गायब होने और विस्फोट होने के बावजूद इस पनडुब्बी को खोजने का काम गुरुवार तक जारी रहा। इस दौरान 10000 वर्ग मील के इलाके में टाइटन पनडुब्बी की खोज और बचाव अभियान को चलाया गया। इस अभियान में अमेरिकी और कनाडा की नौसेना भी शामिल थी।

टाइटैनिक के मलबे के पास मिले टुकड़े

गुरुवार को टाइटन पनडुब्बी का मलबा मिलने के बाद खोज और बचाव अभियान को बंद कर दिया गया था। यूएस कोस्ट गार्ड ने बताया था कि टाइटैनिक के मलबे से 1600 फीट की दूरी पर दो मलबे वाले क्षेत्र पाए गए, जो समुद्र की सतह से 12,500 फीट नीचे मौजूद है। जिसमें दस टन वजनी टाइटन पनडुब्बी का पिछला हिस्सा, लैंडिंग फ्रेम और आगे का हिस्सा शामिल था। इस मलबे को होराइज़न आर्कटिक नाम के जहाज से गिराए गए गहरे समुद्र के रोबोट पनडुब्बी ने खोजा था। रियर एडमिरल जॉन माउगर ने कहा कि यह खोज प्रेशर चेंबर के विनाशकारी नुकसान के अनुरूप थी।

शव मिलने की कोई संभावना नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार, टाइटन पनडुब्बी पर सवार पांचों यात्रियों के शव मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, कनाडा के ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड ने कहा कि इसकी जांच में दो साल का समय लग सकता है। बोर्ड ने कहा कि इस दौरान आपराधिक या नागरिक दायित्व के बजाय सुरक्षा में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आरोप है कि 18 जून को टाइटन पनडुब्बी से संपर्क टूटने के आठ घंटे बाद कोस्ट गार्ड को इस घटना की जानकारी दी गई। इतने वक्त तक टाइटन के मदरशिप पोलर प्रिंस जहाज उसके ऊपर आने का इंतजार करता रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.