बेहतर फिटनेस है शोएब मलिक के लंबे करियर का राज

Updated on 14-11-2021 05:10 PM

पाकिस्तान के क्रिकेटर  शोएब मलिक 39 वर्ष के बाद भी टी20 विश्व कप में खेल रहे है। इस क्रिकेटर ने कहा कि उनके लंबे करियर के पीछे बेहतर फिटनेस सबसे बड़ा कारण रही है। मलिक पिछली सदी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें अब भी पाकिस्तानी टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में आंका जाता है और वह अपने बल पर मैच जीतने की क्षमताओं के कारण ही टीम में बने हुए हैं। मलिक ने कहा, ‘जब मैं आइना देखता हूं तो मेरे अंदर खुद को फिट रखने का जुनून पैदा होता है और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मैं आज भी क्रिकेट का आनंद उठा रहा हूं। इससे मदद मिल रही है और आखिर में टीम को भी इससे फायदा मिलता है।'

उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको प्रत्येक दिन अभ्यास करना होगा और मैं यही कर रहा हूं।' मलिक ने कहा, ‘मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि मैं एक साल या दो साल और खेलूंगा। अभी एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता चल रही है और मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं।

' आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी 2009 के बाद आईसीसी की किसी प्रतियोगिता में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले मलिक ने कहा, ‘निश्चित तौर हमने आस्ट्रेलिया को देखा है, जिस तरह से वे खेल रहे हैं। वे वास्तव में अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हम भी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से यह दोनों टीमों के लिये कड़ी चुनौती होगी।' उन्होंने कहा, ‘अभी सेमीफाइनल में कुछ दिन शेष हैं इसलिए हम इसके लिये रणनीति तैयार करेंगे।' मलिक टी20 विश्व कप के लिए शुरुआत में पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन सोहैब मकसूद के चोटिल होने के कारण बाहर होने से उन्हें टीम में लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.