नीली चिड़िया के मस्क के कब्जे में जाते ही बेजोस ने उठाए सवाल

Updated on 29-04-2022 09:00 PM

वॉशिंगटन नीली चिड़िया यानि ट्विटर अब दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क की हो गई है। उन्होंने 44 अरब डॉलर में ट्विटर कंपनी खरीदी है। रुपयों में लिखने पर ये रकम बहुत बड़ी नजर आने लगेगी। करीब तीन लाख 37 हजार 153 करोड़ ये रकम इतनी है कि इससे श्रीलंका जैसे देश का आधा कर्ज चुकाया जा सकता है।

 मार्च के मध्य तक ट्विटर इनकॉरपोरेटेड का मार्केट कैपिटलाईशन 28 अरब डॉलर बताया जा रहा है। नीली चिड़िया के मस्क के कब्जे में जाते ही दुनियाभर में आशंकाओं का दौर उमड़ने लगा। इसके साथ ही ट्विटर पर हैशटैग टॉप ट्रेंड भी करने लगा। इतना ही नहीं मस्क के धुर विरोधी और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस ने एक बड़ी चिंता की ओर सभी का ध्यान दिलाया।

 उन्होंने सवाल किया कि क्या अब ट्विटर पर चीन का दबाव बढ़ जाएगा क्योंकि मस्क के बिजनेस हित चीन से जुड़े हुए हैं।  जेफ ने एक मीडिया रिपोर्ट का ट्वीट शेयर करते हुए सवाल उठाया कि क्या मस्क के ट्विटर का मालिक बनने से इसपर चीन का दबदबा बढ़ेगा।

बेजोस ने यह ट्वीट एक पत्रकार के ट्वीट पर किया जिनका कहना था कि मस् की टेस्ला कंपनी चीन पर बुरी तरह से निर्भर है। चीन टेस्ला का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। चीन के निर्माता मस् की कंपनी को बैटरी के कलपुर्जे की सप्लाई करते हैं।

चीन एलक मस्क की इलेक्ट्रिक गाड़ियों का सबसे बड़ा मार्केट है। चीन में मस्क की कंपनी टेस्ला के गाड़ियों के उत्पादन औऱ कमाई में तेजी देखने को मिली है। यही वजह है कि मस्क और चीन के संबंध बेहद करीबी रहे हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का मार्केट है।

 टेस्ला की पहली विदेश फैक्ट्री यहीं खुली थी। 2019 में टेस्ला ऐसी पहली विदेशी कार कंपनी बनी थी, जिसे चीन में पूरी तरह उसके मालिकाना हक वाली कार फैक्ट्री लगाने की इजाजत मिली थी। 2019 में टेस्ला ने शंघाई में गीगा शंघाई नाम से अपनी सबसे बड़ी फैक्ट्री खोली थी।

 इस फैक्ट्री को खोलने के लिए मस्क को 1.3 अरब डॉलर का भारी-भरकम लोन चीन के कई बैंकों ने दिया था। 2021 में टेस्ला द्वारा बनाई गई 9.36 लाख गाड़ियों में से आधे से ज्यादा, यानी 4.73 लाख गाड़ियों का उत्पादन शंघाई स्थित गीगा फैक्ट्री में हुआ था। इस दौरान टेस्ला की कुल कमाई में से 24.8 फीसदी चीन से हुई। 2021 में भी चीन टेस्ला का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बाजार रहा था।

चीन ने साल 2019 में ट्विटर, व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम को ब्लॉक कर दिया था। हालांकि बैन के बावजूद भी कुछ चीनी कंपनियां और नेशनल मीडिया ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने भी दिसंबर 2019 से ट्ववीट करना शुरू किया था। तब से ही चीन के कई सरकारी और मीडिया एकाउंट प्रोपोगैंडा चलाने का काम करते है। पेड प्रमोशन के जरिये झूठा प्रचार करते रहे हैं।

साल 2019 में ट्विटर ने चाइनीज स्टेट मीडिया के पेड प्रमोशन पर रोक लगा दी थी। साल 2020 में ट्विटर ने चीनी मीडिया पर चीन स्टेट एफिलेटेड मीडिया का टैग लगाया था। जिसके बाद उसकी रीच घट गई थी।  अब मस्क के ट्विटर को टेक ओवर करने के बाद चीन के प्रति उसकी नीतियां भी बदल सकती है। जिसके परिणाम स्वरूप ड्रैगन को अपना प्रोपोगैंडा चलाना आसान हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.