BGT 2024-आखिरी 2 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड का ऐलान

Updated on 21-12-2024 01:08 PM

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें 2 बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले तीन टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करने वाले नाथन मैकस्वीनी को चयनकर्ताओं ने स्क्वॉड से बाहर कर दिया है, जबकि 19 साल के ओपनर सैम कोंस्टास को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चोट से जूझ रहे जोश हेजलवुड को भी टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा तीन साल के बाद तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन की वापसी हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा, वहीं आखिरी और पांचवां मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

सैम कोंस्टास को पहली बार मौका 

रिचर्ड्सन को तीन साल बाद मौका

रिचर्ड्सन को तीन साल के बाद टेस्ट टीम में मौका मिला है। रिचर्ड्सन ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला दिसंबर, 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई एशेज सीरीज में एडिलेड के मैदान पर खेला था।

आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम पैट कमिंस (कप्तान)

 ट्रैविस हेड (उपकप्तान), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिश, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, झाय रिचर्ड्सन, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई प्राइम मिनिस्टर इलेवन टीम से खेलने वाले 19 साल के ओपनिंग बल्लेबाज सैम कोंस्टास को पहली बार मौका मिला है। कोंस्टास ने उस पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में शतकीय पारी खेली थी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.