अंतिम की दुनिया से 'भाई का बर्थडे' का ट्रेलर हुआ रिलीज़!

Updated on 31-10-2021 07:02 PM

मुंबई हाल ही में रिलीज़ किये गए म्यूजिक नंबर, 'विघ्नहर्ता' की अभूतपूर्व सफलता के बाद, अंतिम: फाइनल ट्रुथ के निर्माता 'भाई का बर्थडे' के साथ फिर से चार्ट पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने आज गाने का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जो दमदार नज़र रहा है। गाने को फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे आयुष शर्मा पर फिल्माया गया है जहाँ वह गिरोह के एक लीडर का जन्मदिन मना रहे हैं जिसका आयुष भी हिस्सा हैं और आयुष के देसी डांस मूव्स के साथ इस दिन को देसी अंदाज में मनाया जा रहा है। कोरियोग्राफर मुदस्सर द्वारा कोरियोग्राफ किये गए डांस मूव्स के साथ, गाने के विसुअल खूबसूरत लग रहे हैं जो निस्संदेह फैंस के लिए एक ट्रीट होगी। म्यूजिक बहुत आकर्षक लग रहा है और डांस नंबर निस्संदेह देश में आने वाले बर्थडे पार्टियों की शान बनने के लिए तैयार है। और इस गाने के साथ, दर्शकों को उनके प्रियजनों के जन्मदिन पर बजाने के लिए एक नया जन्मदिन गीत मिल गया है।

यह गाना 1 नवंबर को रिलीज होगा। गाने के रिलीज होने पर आयुष जयपुर राजमंदिर सिंगल-स्क्रीन थियेटर का दौरा करेंगे, जो भारत के सबसे बड़े सिंगल-स्क्रीन थिएटर में से एक है, जहां वह उन सभी प्रशंसकों से मिलेंगे, जिनका जन्मदिन नवंबर में आता है। गाने को हितेश मोदक ने कंपोज किया है, बैकग्राउंड वोकल्स साजिद खान ने दिए है। रवि बसरूर द्वारा एडिशनल प्रोग्रामिंग के साथ कोरियोग्राफी मुदस्सर ने की है। ट्रेलर रिलीज को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए, दर्शक निस्संदेह फिल्म को नजदीकी सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्सुक हैं। सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत 'अंतिम: फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.