भोपाल: भाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल अपनी आवासीय अकादमियों (फुटबॉल प्रशिक्षण देने वाले बोर्डिंग स्कूलों) के लिए भोपाल में डीपीएस स्कूल, नीलबाद क्रॉसिंग में रविवार, 6 नवंबर, 2022 को, फुटबॉल ट्रायल्स आयोजित करेगा।
भाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल का लक्ष्य अपनी नवीनतम पहल - 100 ट्रायल्स, 100 शहर, असीमित सपने, के माध्यम से देश भर में फुटबॉल प्रेमियों तक पहुंच बनाना है। बीबीएफएस की तकनीकी टीम ने फुटबॉल की लोकप्रियता के आधार पर परीक्षण करने और बीबीएफएस आवासीय अकादमी के लिए सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों का चयन करने के लिए 100 से अधिक भारतीय शहरों की सूची तैयार की है।
बीबीएफएस (भाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल) भारत की सबसे बड़ी फुटबॉल अकादमी है और पहले से ही अपने रेजीडेंशियल प्रोग्राम के तहत प्रतिभाशाली फुटबॉलरों के लिए 2 करोड़ रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इसमें पढ़ाई, प्रशिक्षण, भोजन, आवास और कंपटीशन को कवर करते हुए 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने के अवसर मौजूद हैं।
यह सिर्फ एक शुरुआत है। जैसे-जैसे हमारे संचालन में वृद्धि होगी, हम अपनी सूची में और नए स्थानों को जोड़ते रहेंगे। दरअसल, हमारी योजना भारत के हर जिले तक पहुंचने की है,” एंजोगो और भाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूलों के सह-संस्थापक तथा सीईओ, किशोर तैद ने कहा।
बीबीएफएस आवासीय अकादमियां पांच स्थानों - दिल्ली, महाराष्ट्र, मेघालय, कर्नाटक और केरल में संचालित हैं। परीक्षण दो चरणों में होंगे - क्षेत्रीय और राष्ट्रीय। पहले चरण में चयन के बाद, चयनित फुटबॉल खिलाड़ी अंतिम दौर के लिए बीबीएफएस आवासीय अकादमियों में से किसी एक की यात्रा करेंगे।
“हम हर युवा तक पहुंचना चाहते हैं ताकि वे हमारा प्रतिनिधित्व कर सकें। ट्राइल के माध्यम से हमारा लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को ढूंढना और उन्हें शिखर तक पहुंचने के लिए एक आदर्श मार्ग प्रदान करना है, ” भारत के सबसे लंबे समय तक फुटबॉल टीम कप्तान रहे और बीबीएफएस के सह-संस्थापक, भाईचुंग भूटिया ने कहा। बीबीएफएस ने एक मजबूत स्काउटिंग नेटवर्क विकसित किया है जहां अकादमी के कई खिलाड़ी इंडिया एज- ग्रुप टीमों, इंडियन सुपर लीग, आई-लीग और संतोष ट्रॉफी टीमों के लिए खेल चुके हैं। गौरव बोरा (नॉर्थईस्ट यूनाइटेड), रोहित कुमार (बेंगलुरु एफसी), आशिक कुरुनियान (इंडियन नेशनल टीम), और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय सितारे बीबीएफएस से निकले और रैंक के माध्यम से ऊपर उठे।
1 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2013 के बीच जन्मे खिलाड़ी ट्रायल्स में भाग लेने के लिए पात्र हैं। ट्रायल के लिए रिपोर्टिंग टाइम रविवार, 6 नवंबर, 2022 सुबह 8:30 बजे है। फुटबॉलरों को अपनी किट और एक मान्य सरकारी पहचान पत्र साथ रखना होगा। सभी उपस्थित लोगों के लिए 50 रुपए का पंजीकरण शुल्क लगेगा। अपने फोन पर एंजोगो ऐप डाउनलोड करें और भोपाल ट्रायल्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करें।
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न के लिए केतन वडके (+91 9921554429) से संपर्क कर सकते हैं।