देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला कल शहर में विभिन्न आयोजन करेगी

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
रायपुर ! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला कल शहर में विभिन्न आयोजन करेगी।  
   सुबह 8:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन व 9:30 बजे पंडरी बस स्टैंड में, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ,रायपुर सांसद सुनील सोनी ,पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ,महामंत्री ओंकार बैस ,रमेश सिंह ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाएंगे । 
  दिनभर भाजपा द्वारा रायपुर के सभी 16 मंडलो में फल वितरण ,स्वच्छता अभियान ,मंदिरों में पूजन ,भंडारा, बुजुर्ग सम्मान, शिक्षक सम्मान , आदि का आयोजन कर अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना की जाएगी। 
  शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तेलीबांधा तालाब में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
   भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराने ,उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान कार्ड, कोरोना काल में कोई व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए अन्न वितरण योजना, मुस्लिम बहनों को सम्मान से जीने के लिए तीन तलाक से आजादी, कश्मीर को दशकों के नासूर 370 से मुक्ति, भारत के मान बिंदु प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर, व पूरे विश्व में भारत का नाम शिखर पर पहुंचा कर हमें गर्व करने का अवसर दिया है । कल उनके जन्मदिन के अवसर पर हमें उन्हें इसके लिए आभार व्यक्त करेंगे। 
  भाजपा कल देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन करेगी।
अनुराग अग्रवाल,  
भाजपा मीडिया प्रभारी,

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.