भवानी देवी 2022 में चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी

Updated on 26-12-2021 08:29 PM

नई दिल्ली ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय फेंसर (तलवारबाज) भवानी देवी 2022 में चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की तैयारी में हैं। इसके मद्देनजर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर ने प्रतियोगिताओं में भवानी की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) प्रणाली के तहत कुल 8.16 लाख रुपए की राशि को स्वीकृत दी है।

टोक्यो खेलों में राउंड ऑफ 32 के मैच में हारने से पहले व्यक्तिगत सेबर मैच का पहला राउंड जीतने वाली भवानी चार जनवरी से जॉर्जिया के त्बिलिसी में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी और फिर इसी शहर में 14 से 16 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग फेडरेशन विश्व कप में भाग लेंगी। इसके बाद वह 28 से 29 जनवरी तक बुल्गारिया के प्लोवदीव में होने वाले विश्व कप में भाग लेंगी।

वर्तमान में व्यक्तिगत महिला सेबर श्रेणी में विश्व रैंकिंग में 55वें स्थान पर कायम हैं। भवानी फिर ग्रीस और बेल्जियम में क्रमश:चार और पांच मार्च तथा 18 और 19 मार्च को विश्व कप में भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मार्च 2022 तक फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) के लिए तीन करोड़ रुपए की एसीटीसी राशि को मंजूरी दी थी।

दरअसल एसीटीसी प्रणाली के तहत भारत सरकार सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों के दीर्घकालिक अनुमानों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं/ शिविरों और एथलीट प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सूची को देखने के बाद हर वित्तीय वर्ष उन्हें अनुदान जारी करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.