अपनी विधवा बहन गंगाबाई को अपनाए जाने की लड़ाई लड़ेंगे भीमराव

Updated on 31-12-2020 09:12 PM
मुंबई एण्डटीवी के शो ‘एक महानायक डॉ. भीमराव आम्बेडकर‘ के आगामी एपिसोड्स में, भीमराव (आयुध भानुशाली) एक बहुत ही दर्दनाक स्थिति का सामना करते नजर आयेंगे। भीमराव की बहन गंगाबाई (सपना देवलकर), महामारी से जूझ रहे अपने पति को खो देती है। उनके निधन के बाद, उसके सास-ससुर उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगते हैं और अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार उसे ठहराते हैं। जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ उनका घर छोड़कर रामजी (जगन्नाथ निवानगुने) के घर रहने के लिए आती है जोकि इस तरह उसके आने से हैरान हो जाते हैं। लेकिन जल्द ही, उन्हें यह अहसास होता है कि कुछ गड़बड़ है और वो उसे जब तक सब सही नहीं हो जाता, तब तक घर में रहने की अनुमति दे देते हैं। गंगाबाई के सास-ससुर उसके पीछे-पीछे गांव पहुंच जाते हैं और अपने पोते की कस्टडी लेने की मांग करते हैं और यह बात भीमराव और उसके परिवार को गहराई तक झकझोर देती है।  अब ये उनके और उनके परिवार पर निर्भर करता है कि वह गंगाबाई की मदद करें और इस मुद्दे को सुलझाकर यह सुनिश्चित करें कि उसके बच्चे उसके साथ ही रहें। लेकिन जल्द ही, उनके सामने एक बुरी स्थिति आ जाती है जहां दामोदर गायब हो जाता है, और उसकी जिंदगी को बड़ा खतरा होता है, इन सबके बीच उसके गायब होने के लिए भीमराव को दोषी ठहराया जाता है। क्या गंगाबाई और उनका परिवार दामोदर के गायब होने के लिए भीमराव पर सवाल खड़े करेंगे? भीमराव इस संकट से कैसे निपटेंगे? रामजी सकपाल (जगन्नाथ निवानगुने) ने कहा, श्भीमराव अपनी बहन गंगाबाई और उसके ससुराल वालों के बीच हाथापाई में पकड़ा जाएगा। वह विनायक और दामोदर को उनकी मां, गंगाबाई की उनकी जिंदगी में महत्व को समझाने की कोशिश करता है। हालांकि, उसके ससुराल वाले इस मामले को सुलझाने की उसकी सभी कोशिशों को खारिज कर देते हैं। रामजी इस स्थिति को सुलझाना चाहते हैं लेकिन वह पूरी तरह से असहाय महसूस करते हैं। ऐसे में, क्या रामजी और भीमराव इस स्थिति को संभालने में समर्थ होंगे, ये देखने वाली बात होगी?
एण्डटीवी का शो ‘एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर‘ देखिए , हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.