भिवाड़ी फैक्ट्री ब्लास्ट: बेटे की मौत से बेखबर पिता, मलबे में ढूंढते रहे अपना मिंटू

Updated on 17-02-2026 12:21 PM
मोतिहारी: राजस्थान के भिवाड़ी में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सात परिवारों की खुशियां उजाड़ दी हैं। इस हादसे में जिले के सात मजदूरों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर शिकारगंज थाना क्षेत्र पहुंची, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। मातम का आलम यह है कि परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं, वहीं कई बेसुध माताएं आज भी अपने बेटों की राह तक रही हैं।
हादसे की सबसे मार्मिक तस्वीर झरोखर कस्बे के रहने वाले सिकंदर पासवान के घर से आई है। सिकंदर पासवान भी बेटे के साथ भिवाड़ी में थे। उनका 17 वर्षीय बेटा मिंटू उसी फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलते ही सिकंदर बदहवास होकर फैक्ट्री की ओर दौड़े। आग का तांडव देख उनके पैर कांपने लगे, लेकिन वह हर आने-जाने वाले से बस एक ही सवाल पूछ रहे थे- 'मेरा बेटा यहीं था, क्या किसी ने उसे देखा?'

डेढ़ महीने पहले ही गए थे मजदूरी करने

मृतकों की पहचान सुजांत पासवान, मिंटू पासवान, अजीत, रवि, श्याम, अमरेश और शशि भूषण के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर करीब डेढ़ महीने पहले ही बेहतर भविष्य की तलाश में बिहार के मोतिहारी से भिवाड़ी आए थे। हादसे से महज एक दिन पहले 15 फरवरी को इनके परिवारों ने शिवरात्रि मनाई थी। 16 फरवरी की सुबह पुरुष काम पर निकले और एक-दो घंटे बाद ही उनकी मौत की खबर घर पहुंची।

अवैध फैक्ट्री में बिना उपकरणों के कराया जा रहा था काम

मृतक मिंटू के भाई राजकुमार की ओर दर्ज कराई गई FIR में फैक्ट्री प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक राजेंद्र, हेमंत कुमार शर्मा, सुपरवाइजर अभिनंदन तिवारी और ठेकेदार अजीत को इस बात का भली-भांति ज्ञान था कि बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के विस्फोटक का काम करना जानलेवा हो सकता है। इसके बावजूद, मुनाफे की खातिर मजदूरों की जान जोखिम में डाली गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी राजेंद्र कुमार फैक्ट्री मालिक है। राजेंद्र कुमार के साथ उनके फैक्ट्री पार्टनर हेमंत कुमार शर्मा (शाहजहांपुर, राजस्थान), बिहार के मोतिहारी निवासी सुपरवाइजर अभिनंदन तिवारी और ठेकेदार अजीत (खेरथल-तिजारा, राजस्थान) के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.